Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ : तालाब में तैरता मिला लापता नाबालिग का शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य…
    • छत्तीसगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, 8 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल…
    • मेले में ‘मौत के कुएं’ में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
    • ईएसटीआईसी 2026: विज्ञान को विकसित भारत की आकांक्षाओं से जोड़ना
    • शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
    • अनंत सिंह के बाद पत्नी नीलम देवी पर भी एक्शन, सरकार ने सरकारी आवास खाली करने का दिया आदेश
    • सरकार ने बदले मोटर व्हीकल नियम, 100% एथेनॉल से चलने वाली कारों के लिए रास्ता साफ
    • CG Transfer News: छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा फेरबदल! 91 उप अभियंताओं के तबादले, देखें list
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»Ranji Trophy: बिहार की टीम 99 रन पर ढेर, सारांश जैन ने झटके 7 विकेट
    खेल

    Ranji Trophy: बिहार की टीम 99 रन पर ढेर, सारांश जैन ने झटके 7 विकेट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के एलीट और प्‍लेट ग्रुप मुकाबले सोमवार 26 अक्‍टूबर से खेले जा रहे हैं। मध्‍य प्रदेश और बिहार के बीच मुकाबला इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। जहां एमपी की टीम ने बिहार की पहली पारी को ताश के पत्‍तों की तरह महज 99 रन के स्‍कोर पर ही ढेर कर दिया है। मध्‍य प्रदेश की ओर से सारांश जैन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अकेले ही 7 विकेट चटका डाले हैं। इतना ही नहीं इस मैच में उन्‍होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। जबकि आवेश खान ने दो और कुमार कार्तिकेय ने एक विकेट लिया है।

    आवेश खान ने पहले ही ओवर में बिहार को दिए दो झटके

    टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम पहली पारी की शुरुआत बेहद ही खराब रही। आवेश खान ने पहले ही ओवर में सलामी बल्‍लेबाज नमन गौरव (0) और तीसरे नंबर पर उतरे श्रमण निगरोध (0) को महज एक रन के स्‍कोर पर पवेलियन भेजकर दो बड़े झटके लिए। इसके बाद बिहार को तीसरा झटका 18 के स्‍कोर पर आयुष लोहारुखा के रूप में लगा। वह सिर्फ एक रन बनाकर सारांश जैन का पहला शिकार बने।

    फिर 37 के स्‍कोर पर बिहार ने चौथा विकेट भी सकीबुल गनी के रूप में गंवा दिया। गनी दो रन बनाकर सारांश का दूसरा शिकार बने। सारांश ने इसी ओवर में आकाश राज को शून्‍य के निजी स्‍कोर पर पवेलियन भेजकर बिहार को पांचवां झटका दिया। इस तरह महज 37 के स्‍कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई।

    सारांश जैन ने 13 ओवर में 40 रन देकर चटकाए 7 विकेट

    टीम का स्‍कोर 55 रन पर ही पहुंचा था कि सारांश ने रघुवेंद्र प्रताप सिंह (8) को आउट कर अपना चार विकेट हॉल पूरा किया और इसी ओवर में आदित्‍य राज को आउट करते हुए पंजा खोला। इस तरह बिहार के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए और पूरी टीम महज 99 रन पर सिमट गई। बिहार की ओर से मंगल महरोर ने सबसे ज्‍यादा 44 रन बनाए, तो सूरज कश्‍यप ने 15 रन बनाए।

    इनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट को पार नहीं कर सका। मध्‍य प्रदेश की ओर से सारांश जैन ने अपने 13 ओवर के स्‍पेल में 40 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। वहीं, आवेश खान ने 4 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट और कुमार कार्तिकेय ने 11.3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…

    October 24, 2026

    IND A vs NZ A : इंडिया ए 113 पर ऑलआउट, न्यूजीलैंड ने पहले दिन हासिल की बढ़त

    October 24, 2026

    IND vs NZ: ईशान किशन की इंजरी से खुलेगी वैभव सूर्यवंशी की किस्मत? टीम मैनेजमेंट कहीं खेल न कर दे

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.