Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»रणवीर सिंह ने विवादों में घिरने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और लोगों से मांगी माफी
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह ने विवादों में घिरने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और लोगों से मांगी माफी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     रणवीर सिंह ने गोवा में आयोजित IFFI 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में ‘कांतारा’ फिल्म के एक सीन की नकल की थी, जिसके बाद इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक्टर ने कांतारा फिल्म में ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते हुए मां चामुंडा को भूत कहा था और उनकी नकल उतारी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। रणवीर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे थे, अब मंगलवार को रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से माफी मांग ली है।

    रणवीर सिंह ने किया था मां चामुंडा का अपमान

    रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, “मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ शेट्टी की जबरदस्त परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था। मुझे पता है कि उस खास सीन को उस तरह से करने में कितना समय लगेगा, जैसा उन्होंने किया। इसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं। मैंने हमेशा अपने देश के हर कल्चर, ट्रेडिशन और विश्वास का बहुत सम्मान किया है। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं”।

    क्या था पूरा मामला?

    दरअसल, बीते शुक्रवार को IFFI 2025 (भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव) की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की खूब तारीफ की थी और ‘कांतारा 3’ में काम करने की इच्छा भी जताई थी। इसी दौरान उन्होंने फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की नकल की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जो देखते-देखते ही वायरल हो गया।

    सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाए कि रणवीर सिंह ने मंच से ‘कांतारा’ के जिस सीन की मिमिक्री की, वह सीन चामुंडा देवी के ‘दैव’ का था। इस सीन की नकल करना और उसे मजाक के तौर पर पेश करना धार्मिक भावनाओं का अपमान माना गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हनुमान अंश के लिए स्पेशल होगा 11 सितंबर, फिल्म के बवंडर में समा जाएगी पूरी दुनिया, फिर कोई चमत्कार करेंगे बाबा?

    September 3, 2026

    क्या पोस्टपोन हो गई रजनीकांत की जेलर 2? 

    September 2, 2026

    बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच करेगी CBI

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.