Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘हर जगह अमान्यता, लेकिन भारतीयों से मिलता है ज़बरदस्त प्यार’, इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने की भारत की तारीफ
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘हर जगह अमान्यता, लेकिन भारतीयों से मिलता है ज़बरदस्त प्यार’, इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने की भारत की तारीफ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इज़रायल (Israel) के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को वेस्ट बैंक में एक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की। नेतन्याहू ने कहा, “दुनिया के अधिकांश हिस्सों में हम अमान्यता की समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन भारत में नहीं। भारत में इज़रायल के प्रति बहुत प्यार है। हमें भारत से बहुत समर्थन मिलता है। भारतीय लोग इज़रायल से ज़बरदस्त प्यार करते हैं।”

    सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स भी भारत से

    नेतन्याहू ने यह भी कहा कि उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भारत से सबसे ज़्यादा संख्या है। नेतन्याहू का यह बयान इज़रायल के लिए वैश्विक चुनौतियों के बीच आया है जब गाज़ा युद्ध, फिलिस्तीनी मुद्दे और अंतर्राष्ट्रीय अदालतों में इज़रायल की आलोचना के बाद कई देशों में इज़रायल की छवि खराब हुई है। विरोध प्रदर्शन और कुछ पश्चिमी सरकारों की आलोचना ने इज़रायल को अलग-थलग करने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं, लेकिन नेतन्याहू के अनुसार भारत में ऐसा नहीं है।

    भारत-इज़रायल के बीच मज़बूत संबंध

    भारत-इज़रायल के बीच मज़बूत संबंध हैं। 1992 में पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और हाई-टेक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। रक्षा के क्षेत्र में इज़रायल, भारत का अहम आपूर्तिकर्ता है। बाराक, स्पाइक मिसाइलें, ड्रोन और खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान ने दोनों देशों के डिफेंस को मज़बूती दी है।

    पीएम मोदी के कार्यकाल में और मज़बूत हुए संबंध

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध और मज़बूत हुए हैं। जुलाई 2017 में इज़रायल के पहले दौरे के बाद फरवरी 2026 में पीएम मोदी एक बार फिर इज़रायल के दौरे पर गए थे और इस दौरान नेतन्याहू ने उनका शानदार स्वागत किया था। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों की पार्टनरशिप को “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” घोषित किया। दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए, जिसमें रक्षा, एआई, व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल थे। पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि भारत, इज़रायल के साथ पूर्ण विश्वास के साथ खड़ा है। वहीँ नेतन्याहू ने भी साफ कर दिया है कि भारत को इज़रायल की तरफ से हमेशा समर्थन मिलेगा। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी दोनों देशों ने हमेशा एक-दूसरे को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्रिटिकल मिनरल्स के लिए चीन पर निर्भरता कम करेंगे G-7 देश

    June 18, 2026

    ‘हमारा पैसा नहीं’….डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की जब्त संपत्ति छोड़ने का लिया फैसला

    June 18, 2026

    पीएम मोदी-ट्रंप की बैठक से पहले US ‘पैसिफिक कमांड’ से हटाया इंडो; भारत पर क्या होगा असर?

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.