Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    • रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    •  ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    • क्या आपने कभी सोचा है कि हर वैदिक मंत्र के आखिर में ‘शांति’ शब्द तीन बार क्यों आता है? 
    • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
    • झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    • ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट
    • TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘धुरंधर 2’ के टिकटों के एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ हो रही बिक्री, फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई
    मनोरंजन

    ‘धुरंधर 2’ के टिकटों के एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ हो रही बिक्री, फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में धमाल मचा रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में अब तक 8 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके पेड प्रीमियर शोज 18 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे, जिसके लिए टिकटों की भारी डिमांड देखी जा रही है.

    रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. इसके स्पेशल प्रीमियर्स की एडवांस बुकिंग ने महज कुछ ही समय में 8 करोड़ का शानदार आंकड़ा छू लिया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में तैयार यह फिल्म 19 मार्च को ग्लोबली रिलीज होगी, हालांकि दर्शकों के लिए इसके पेड प्रीमियर शोज 18 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे.

    एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ हो रही बिक्री

    फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. सिर्फ 24 घंटों के भीतर ही ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर टिकटों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की गई है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुक माय शो पर महज एक दिन में फिल्म के करीब 87,810 टिकट बिक गए. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, प्रीमियर शोज की बुकिंग शुरू होते ही हर घंटे लगभग 7,500 टिकटों की बिक्री दर्ज की गई.

    ग्लोबल एडवांस बुकिंग में भी छाई ‘धुरंधर 2’

    वैसे यह रफ्तार हाल के समय की सबसे तेज तो नहीं है, लेकिन जानकारों का मानना है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आएगी, टिकटों की मांग में और भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो बुकिंग शुरू होने के शुरुआती दो घंटों के भीतर ही फिल्म ने ग्लोबल एडवांस बुकिंग से 4 करोड़ की कमाई कर ली थी. इसमें पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स चेन्स का बड़ा योगदान रहा, जहां से करीब 35,000 टिकटों की बिक्री के साथ 2.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ.

    रिलीज से पहले ही हो गई 8 करोड़ की कमाई 

    18 मार्च को होने वाले ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीमियर शोज के लिए फैंस के बीच गजब का उत्साह दिख रहा है, जिसकी गवाही एडवांस बुकिंग के आंकड़े दे रहे हैं. फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग के जरिए 8.06 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. इस कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा हिंदी वर्जन से आया है, जिसने अकेले 7 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा अन्य भाषाओं में भी शुरुआती बुकिंग के आंकड़े जबरदस्त हैं. तेलुगु वर्जन 5 लाख, तमिल वर्जन 4 लाख, कन्नड़ वर्जन 28 हजार और मलयालम वर्जन ने 27 हजार की कमाई की है.

    2500 रुपये तक पहुंच गया टिकट का दाम

    हैरानी की बात यह है कि प्रीमियर शोज के मामले में फिलहाल तमिलनाडु सबसे आगे चल रहा है, जहां करीब 22 फीसदी ऑक्यूपेंसी देखी जा रही है. इसके साथ ही, कुछ शहरों में फिल्म के टिकटों की कीमतों ने भी सबका ध्यान खींचा है. खबरों के मुताबिक, ‘सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस’ नाम का एक प्रीमियम प्राइसिंग टियर पेश किया गया है, जिसके तहत दिल्ली-एनसीआर के कुछ चुनिंदा मल्टीप्लेक्सों में प्रीव्यू टिकटों के दाम 2500 रुपये तक पहुंच गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मैंने कभी धर्म बदलने को नहीं कहा, इतना नीचे मत गिरो-Asim Riaz

    August 24, 2026

    पॉपलुर शो CID के बंद होने की वजह आई सामने, शो में दया का किरदार निभाने वाले एक्टर ने किया खुलासा, बोले….

    August 24, 2026

    Drishyam 4: नई कहानी के साथ ‘जॉर्जकुट्टी’ बनकर फिर लौटेंगे मोहनलाल

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.