Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
    • छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…
    • छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान
    • जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
    • श्री रामलला दर्शन योजना से साकार हो रहा हजारों श्रद्धालुओं का सपना, राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन रवाना
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के सेन्द्री से किया धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ, किसानों में उत्साह का माहौल
    • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»डॉक्टर के 280 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस डिग्री वालों को मिलेगी प्राथमिकता
    जॉब-एजुकेशन

    डॉक्टर के 280 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस डिग्री वालों को मिलेगी प्राथमिकता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तराखंड में लंबे समय से खाली चल रहे डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने गुरुवार से 287 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, कुल पदों में से 231 नियमित भर्ती और 56 बैकलॉग के तहत भरे जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स इन पदों पर नियुक्ति होने के बाद राज्य में एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2025 तय की गई है।

    इतने सीटों पर होनी है भर्ती

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 287 डॉक्टरों की नियुक्ति की जानी है। जिसमें सामान्य वर्ग के 14, एससी के 70, एसटी के 11,ओबीसी के 38 और ईडब्ल्यूएस के 27 सीट शामिल हैं।

    पीएचसी-सीएचसी में टेक्नीशियन तैनाती की तैयारी

    विभाग में टेक्नीशियन भाग को मजबूत बनाने की दिशा में गंभीरता से काम शुरू हो चुका है। अभी तक टेक्नीशियन के पद केवल बड़े अस्पतालों में उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को जांच के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार ने निर्णय लिया है कि छोटे अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी में भी टेक्नीशियन तैनात किए जाएं, ताकि स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिले और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बन सकें।

    पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात होंगे सेना के रिटायर डॉक्टर

    राज्य के पहाड़ी इलाकों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार एक नया मॉडल लागू करने जा रही है। इसके तहत सेना से रिटायर डॉक्टरों को राज्य के अस्पतालों में नियुक्त किया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को इसके लिए डिटेल योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को…

    November 7, 2026

    सत्र 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में 11 सहबद्ध स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ…

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती

    November 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.