Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»कमर दर्द में राहत देता एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लाल गोंद ,जानिए गजब के फायदे
    खानपान-सेहत

    कमर दर्द में राहत देता एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लाल गोंद ,जानिए गजब के फायदे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद को ढाक गोंद या कमरकस भी कहते हैं. ये सिर्फ देखने में ही खूबसूरत लाल नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है, खासकर महिलाओं के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है. इस गोंद को खाने से शरीर अंदर से मजबूत बनता है, पीठ और कमर के दर्द में आराम मिलता है और कमजोरी दूर होती है. सर्दियों में कई लोग इसे घी, आटे और थोड़ी चीनी के साथ मिलाकर लड्डू या पंजीरी की तरह बनाकर खाते हैं. यह शरीर को गर्मी और एनर्जी दोनों देता है.

    ढाक गोंद के स्वास्थ्य लाभ

    1. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

    ढाक गोंद सिर्फ ताकत ही नहीं देता, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है. इसे खाने से त्वचा चमकदार और जवां रहती है और बाल मजबूत और हेल्दी बनते हैं.

    2. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

    इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं.

    3. पाचन के लिए लाभकारी

    पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद पाचन के लिए भी अच्छा है और हल्की दस्त या पेट की तकलीफ में आराम दिला सकता है.

    4. कमर और पीठ के लिए गुणकारी

    पुरानी पीढ़ी इसे कमरकस भी कहती थी. यह न सिर्फ पीठ और कमर की मांसपेशियों को मजबूत करता है बल्कि जोड़ों और घुटनों के दर्द में भी राहत देता है.

    इस्तेमाल करने का तरीका:

    आजकल लोग इसके लड्डू खाने के साथ-साथ इसे हेल्थ टॉनिक की तरह भी इस्तेमाल करते हैं. इसकी मिठास और पौष्टिकता दोनों मिलकर इसे हर उम्र के लिए उपयुक्त बनाते हैं.

    अगर आप शरीर को अंदर से ताकतवर बनाना चाहते हैं, कमजोरी और थकान दूर करना चाहते हैं और साथ ही त्वचा और बालों की देखभाल भी करना चाहते हैं, तो ढाक गोंद आपके लिए एक बेहतरीन नेचुरल ऑप्शन है. ये सिर्फ एक साधारण गोंद नहीं, बल्कि प्रकृति का दिया हुआ टोटका है, जो कई तरह के फायदे देता है. सर्दियों में इसे अपनी डाइट में शामिल करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.