Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»200MP कैमरा, 6 साल चलने वाली बैटरी के साथ REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज लॉन्‍च, क्‍या अच्‍छा-क्‍या एवरेज?
    व्यापार

    200MP कैमरा, 6 साल चलने वाली बैटरी के साथ REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज लॉन्‍च, क्‍या अच्‍छा-क्‍या एवरेज?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शाओमी ने गुरुवार को REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज को भारत में लॉन्‍च कर दिया। कंपनी ने दो नए स्‍मार्टफोन REDMI Note 15 Pro+ 5G और REDMI Note 15 Pro 5G को उतारा है। इनमें 200 मेगापिक्‍सल का कैमरा सिस्‍टम दिया गया है। मीडियाटेक और स्‍नैपड्रैगन के प्रोसेसर हैं। प्रो मॉडल में 6580mAh की बैटरी है, जबकि प्रो प्‍लस मॉडल में 6500mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन्‍स में 6.83 इंच का क्र‍िस्‍टलरेस एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। कोर्निंग गोर‍िल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। ये फोन IP66/68/69/69K रेटिंग्‍स के साथ आते हैं यानी इनमें वॉटरप्रूफ फोन की खूबियां हैं। शुरुआती कीमत 26999 रुपये है।

    REDMI Note 15 Pro+ 5G और REDMI Note 15 Pro 5G के प्राइस

    REDMI Note 15 Pro+ 5G की कीमत 8+256 जीबी मॉडल के लिए 34999 रुपये है। 12+256 जीबी मॉडल के दाम 36999 रुपये हैं। 12+512 जीबी मॉडल 40999 रुपये का है। वहीं, REDMI Note 15 Pro 5G की कीमत 8+128 जीबी मॉडल के लिए 26999 रुपये है। 8+256 जीबी वेरिएंट 28999 रुपये का है। एचडीएफसी और एसबीआई बैंक कार्ड से खरीदारी पर 3 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट लिया जा सकता है।

    REDMI Note 15 Pro+ 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स
    डिस्‍प्‍ले6.83 इंच का क्र‍िस्‍टलरेस एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनैस, ट्रिपल टीयूवी सर्टिफ‍िकेशन
    प्रोसेसरस्‍नैपड्रैगन 7एस जेन4
    रैम-स्‍टोरेज8/12 और 256/512
    ऑपरेटिंग सिस्‍टमएंड्रॉयड 15 पर बेस्‍ड हाइपर ओएस
    कैमराकैमरा 200 मेगापिक्‍सल कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ, 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा
    बैटरी6500mAh बैटरी, 6 साल की बैटरी लाइफ, 45 वॉट चार्जिंग
    अन्‍य फीचर्सIP66/68/69/69K रेटिंग्‍स

    क्‍या अच्‍छा, क्‍या एवरेज?

    REDMI Note 15 Pro 5G के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस प्रभावित करते हैं। कंपनी ने हर मोर्चे पर सबकुछ देने की अच्‍छी कोशिश की है। बैटरी के नंबर्स पर अधिक ध्‍यान ना देते हुए उसे टिकाऊ बनाने पर काम किया है। डिस्‍प्‍ले और चिपसेट व कैमरा इन फोन्‍स की अच्‍छी खूबियां नजर आ रहे हैं, लेकिन डिजाइन के मोर्चे पर रेडमी को खुद को अपग्रेड करना चाहिए। फोन प्रीमियम, बिल्‍ड क्‍वॉलिटी अच्‍छी तो है, लेकिन डिजाइन में वो वाऊ फैक्‍टर मिसिंग है, जिस पर वीवो-ओपो जैसी कंपनियां खूब ध्‍यान दे रही हैं। इसके अलावा, एंड्रॉयड 15 भी इस फोन की एक कमी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बच्चों के लिए सुरक्षा उपाय कितने कारगर होंगे?

    August 29, 2026

    एक साल में प्याज 70%, चीनी 38% और सूरजमुखी तेल 19% तक हुआ महंगा, जानिए 2025 और 2026 की कीमतों में कितना अंतर

    August 29, 2026

    1 शेयर पर ₹94 का रिकॉर्ड तोड़ डिविडेंड, खबर आते ही शेयर में 10% अपर सर्किट

    August 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.