Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»उद्योग»Redmi Pad 2 का भारत में लॉन्च 5 जून को, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले, स्टायलस सपोर्ट और 9000mAh बैटरी!
    उद्योग

    Redmi Pad 2 का भारत में लॉन्च 5 जून को, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले, स्टायलस सपोर्ट और 9000mAh बैटरी!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Redmi ने भारत और ग्लोबल मार्केट में अपने Redmi Pad 2 को टीज किया है। टीजर में इशारा दिया गया है कि टैबलेट बड़े डिस्प्ले और बैटरी के साथ आने वाला है।

    ख़ास बातें

    • Redmi Pad 2 को 5 जून को लॉन्च किया जाएगा, स्टायलस और 4G वेरिएंट के साथ
    • इसमें 11-इंच 2.5K डिस्प्ले, Helio G100 Ultra चिप और 9000mAh बैटरी मिलेगी
    • यूरोप में Wi-Fi और 4G मॉडल्स की कीमतें लिस्ट, भारत में 5 जून को लॉन्च

    Xiaomi जल्द ही भारत में Redmi Pad 2 लॉन्च करने की तैयारी में है, जो कि तीन साल पहले आए Redmi Pad का अपग्रेड वर्जन होगा। कंपनी ने इसका टीजर शेयर कर दिया है, जिसमें 5 जून की तारीख और टैगलाइन ‘Built for More’ का जिक्र है। इसी लाइन से इशारा मिलता है कि इस बार टैबलेट में बड़ा डिस्प्ले और बैटरी मिलने वाली है। टीजर इमेज से यह भी कन्फर्म हो गया है कि टैबलेट में स्टायलस सपोर्ट मिलेगा, जो इसे प्रोडक्टिविटी और डिजाइन के लिए और यूजफुल बना सकता है। इसू यूरोप में पहले ही लिस्ट कर दिया गया है, जहां इसकी कीमत और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है।

    Redmi ने भारत और ग्लोबल मार्केट में अपने Redmi Pad 2 को टीज किया है। टीजर में इशारा दिया गया है कि टैबलेट बड़े डिस्प्ले और बैटरी के साथ आने वाला है। एक अन्य टीजर में यह भी दिखाया है कि टैबलेट लाइटवेट और कॉम्पैक्ट होगा, यानी लैपटॉप के मुकाबले इसे आसानी से कैरी किया जा सकेगा। साथ ही इसे मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए भी बेहतर बताया गया है।

    ग्लोबल टीजर से यह भी पता चला है कि Redmi Pad 2 को Mint Green और Grey कलर में लॉन्च किया जाएगा, जबकि Wi-Fi वेरिएंट में एक एक्स्ट्रा Violet कलर भी शामिल होगा। डिवाइस में 8MP का रियर कैमरा, 3.5mm हेडफोन जैक और 4G कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

    यूरोप की लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi Pad 2 में 11-इंच का 2.5K 90Hz डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक होगी। इसमें MediaTek Helio G100 Ultra प्रोसेसर, 5MP का फ्रंट कैमरा और 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिवाइस में क्वाड स्पीकर्स भी होंगे, जिससे इसका ऑडियो आउटपुट और बेहतर हो सकता है।

    यूरोप में इसकी कीमत भी सामने आ चुकी है, जिसमें Wi-Fi वेरिएंट (4GB+128GB) की कीमत 199 यूरो (करीब 19,400 रुपये) और 4G वेरिएंट (8GB+256GB) की कीमत 299 यूरो (करीब 22,300 रुपये) बताई गई है। भारत में Redmi Pad 2 को लॉन्च के बाद Amazon.in, Flipkart, mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल किया जाएगा। भारत में इसकी सही कीमत और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी 5 जून को सामने आ जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 

    May 5, 2026

    बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.