Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»ढाबा- होटल कारोबारी को राहत, सरकार ने LPG सिलिंडर के लिए 20% बढ़ाई सप्लाई
    राष्ट्रीय

    ढाबा- होटल कारोबारी को राहत, सरकार ने LPG सिलिंडर के लिए 20% बढ़ाई सप्लाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मौजूदा गैस संकट के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने गैस आवंटन को बढ़ाकर संकट से पहले (pre-crisis) के स्तर का 50 फीसदी कर दिया है। इसके तहत 23 मार्च से राज्यों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त एलपीजी (LPG) सप्लाई की जाएगी।
    पेट्रोलियम सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में बताया कि इस अतिरिक्त आवंटन का मुख्य उद्देश्य खाद्य आपूर्ति और जनकल्याण से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों को मदद पहुंचाना है।

    किन क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता?

    • रेस्टोरेंट, ढाबे और होटल
    • औद्योगिक कैंटीन
    • फूड प्रोसेसिंग और डेयरी इकाइयां
    • राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों द्वारा चलाई जा रही सब्सिडी वाली कैंटीन
    • सामुदायिक रसोई (Community kitchens)
    • प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलिंडर

    किसे नहीं मिलेगा लाभ और क्या हैं शर्तें?

    हालांकि सरकार ने सप्लाई बढ़ा दी है, लेकिन इसका फायदा हर किसी को सीधे तौर पर नहीं मिलेगा। इसके लिए सरकार ने कुछ सख्त नियम तय किए हैं। जो कारोबारी इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें इस कोटे से गैस का आवंटन नहीं किया जाएगा।

    सभी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल एलपीजी उपभोक्ताओं को इस 50% ओवरऑल आवंटन का हिस्सा बनने से पहले तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के साथ अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। OMCs इन ग्राहकों का एक विस्तृत डेटाबेस तैयार करेंगी, जिसमें उनके व्यवसाय (सेक्टर), एलपीजी के इस्तेमाल और सालाना खपत का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।

    सबसे बड़ी शर्त यह है कि व्यावसायिक और औद्योगिक एलपीजी उपभोक्ताओं को अपने शहर की ‘सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन’ (CGD) कंपनी में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। एलपीजी आवंटन के योग्य होने के लिए उन्हें पीएनजी सप्लाई प्राप्त करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। ऐसा न करने वालों को कमर्शियल एलपीजी का यह लाभ नहीं मिलेगा।

    पश्चिम एशिया से घटा आयात, अमेरिका बना नया विकल्प

    भारत के एलपीजी आयात के आंकड़ों में भी इस दौरान बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। S&P कमोडिटीज एट सी (CAS) की रिपोर्ट के अनुसार 19 मार्च को समाप्त सप्ताह में भारत का साप्ताहिक एलपीजी आयात गिरकर 2,65,000 टन रह गया, जो 5 मार्च को 3,22,000 टन था। पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) से आने वाली सप्लाई 19 मार्च वाले हफ्ते में घटकर मात्र 89,000 टन रह गई है, जो जनवरी 2026 के बाद सबसे कम है। इसकी भरपाई के लिए अमेरिका जैसे अन्य विकल्पों से आयात बढ़कर 1,76,000 टन हो गया है।

    आमतौर पर भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का लगभग 60% आयात करता है, जिसमें से 90% हिस्सा पश्चिम एशिया से आता है। हालांकि, मौजूदा स्थितियों को देखते हुए अमेरिकी एलपीजी की खेप तेजी से भारत आ रही है और मात्रा के मामले में यह पारंपरिक खाड़ी आपूर्तिकर्ताओं को भी पीछे छोड़ रही है। अनुमान है कि भारतीय तेल कंपनियां 2026 में अमेरिका से 2.2 मिलियन टन एलपीजी का आयात कर सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक

    May 11, 2026

    ‘सलाह नहीं, सरकार की नाकामी का सबूत’, PM मोदी के वर्क फ्रॉम होम अपील पर बोले राहुल गांधी

    May 11, 2026

    सोमनाथ मंदिर में PM Modi: रचा गया इतिहास, 90 मीटर शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.