Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    • जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    • “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब
    • असम पुलिस कर रही है तलाश, हैदराबाद में हलचल पर नजर
    • क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»किसानों को महंगी खाद से राहत, सरकार ने की खाद सब्सिडी में 12% की बढ़ोतरी
    राष्ट्रीय

    किसानों को महंगी खाद से राहत, सरकार ने की खाद सब्सिडी में 12% की बढ़ोतरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में कृषि उत्पादन काफी हद तक उर्वरकों पर निर्भर है, जबकि देश में खाद के लिए कच्चे माल की कमी है। वेस्ट एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खारिफ सीजन के लिए खाद सब्सिडी में 12% की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमतें बढ़ने के बावजूद अब किसानों को सस्ती खाद मिलेगी। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा, साथ ही कृषि उत्पादन को भी स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

    सब्सिडी 12% बढ़ी, किसानों को महंगी खाद से राहत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में खारिफ 2026 सीजन के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत कुल सब्सिडी बजट 41, 533 करोड़ रुपये तय किया गया है, जो पिछले साल के 37,216 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11.60% अधिक है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह फैसला वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतों के असर से किसानों को बचाने के लिए लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में उर्वरकों की उपलब्धता पर कोई संकट नहीं है।

    नई दरों से किसानों को सीधा फायदा

    सरकार ने खारिफ 2026 के लिए पोषक तत्वों की सब्सिडी दरें भी तय कर दी हैं। नाइट्रोजन पर 47.32 रुपये प्रति किलो, फॉस्फोरस पर 52.76 रुपये प्रति किलो, पोटाश पर 2.38 रुपये और सल्फर पर 3.16 रुपये प्रति किलो की दर तय की गई है। इनमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और सल्फर की दरों में वृद्धि हुई है। ये दरें अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू रहेंगी। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को सस्ती दरों पर खाद मिलेंगे और कृषि उत्पादन प्रभावित नहीं होगा। इस फैसले को ऐसे समय में लागू किया गया है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा और कच्चे माल की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है।

    खाद के लिए भारत कई देशों पर निर्भर

    भारत खाद के लिए कच्चे माल के आयात पर निर्भर है। इसमें फॉस्फोरिक एसिड, रॉक फॉस्फेट, सल्फर, अमोनिया और म्यूरिएट ऑफ पोटाश जैसे तत्व शामिल हैं। इसके अलावा यूरिया उत्पादन के लिए प्राकृतिक गैस भी आयात की जाती है। साल 2024-25 में भारत ने बड़ी मात्रा में यूरिया, DAP, पोटाश और NPK खाद का आयात किया, जिसमें रूस, सऊदी अरब, मोरक्को और कनाडा प्रमुख सप्लायर रहे। वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के कारण सप्लाई चेन और कीमतों पर दबाव बढ़ा है। भारत सरकार का यह कदम किसानों को आर्थिक दबाव से बचाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं अनुराग यादव? जो बंगाल चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक सीधे CEC ज्ञानेश कुमार से उलझ गए

    April 9, 2026

    ‘सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का हिसाब’ – बंगाल में पीएम मोदी ने दिया नया नारा… 

    April 9, 2026

    फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा,डिवाइडर से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस: महिला की मौत, 22 यात्री घायल…

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.