Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»युक्तियुक्तकरण: 16 जिलों में काउंसलिंग पूरी, 4456 शिक्षकों को नई पदस्थापना
    जॉब-एजुकेशन

    युक्तियुक्तकरण: 16 जिलों में काउंसलिंग पूरी, 4456 शिक्षकों को नई पदस्थापना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षकों और स्कूलों के तर्कसंगत समायोजन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन के निर्देश पर 16 जिलों के 4456 अतिशेष सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक और व्याख्याताओं की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन सभी शिक्षकों को वरिष्ठता और प्राथमिकता के आधार पर नवीन पदस्थापना दी गई है।

    काउंसलिंग पूरी होने वाले जिले:
    कोरबा, सुकमा, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सक्ती, जशपुर, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बीजापुर और सूरजपुर जैसे जिलों में प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। शेष जिलों में यह कार्य जारी है।

    स्कूलों का समायोजन, पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित
    राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में से सिर्फ 166 स्कूलों को समायोजित किया जाएगा, जिनमें 133 ग्रामीण और 33 शहरी स्कूल शामिल हैं। ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में छात्रों की संख्या 10 से कम है और पास में ही अन्य स्कूल मौजूद हैं। शहरी स्कूलों में यह संख्या 30 से कम है और 500 मीटर की दूरी में अन्य विकल्प उपलब्ध हैं। सरकार का कहना है कि इससे छात्रों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    बेहतर शिक्षा के लिए ठोस प्रयास
    इस समायोजन का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। नए समायोजन से छात्रों को विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे, संसाधनों जैसे लाइब्रेरी, कंप्यूटर और विज्ञान प्रयोगशाला तक आसान पहुंच होगी। शिक्षक भी अपनी क्षमता के अनुसार अधिक छात्रों को पढ़ा सकेंगे।

    शिक्षा को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट
    राज्य सरकार का मानना है कि शिक्षकों की तैनाती केवल संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि आवश्यकता के अनुसार होनी चाहिए। यह कदम शिक्षा व्यवस्था में केवल प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि भविष्य की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस पहल है।

    बेहतर शिक्षा के लिए ठोस प्रयास
    इस समायोजन का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। नए समायोजन से छात्रों को विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे, संसाधनों जैसे लाइब्रेरी, कंप्यूटर और विज्ञान प्रयोगशाला तक आसान पहुंच होगी। शिक्षक भी अपनी क्षमता के अनुसार अधिक छात्रों को पढ़ा सकेंगे।

    शिक्षा को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट
    राज्य सरकार का मानना है कि शिक्षकों की तैनाती केवल संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि आवश्यकता के अनुसार होनी चाहिए। यह कदम शिक्षा व्यवस्था में केवल प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि भविष्य की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस पहल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.