BREKING NEWSछत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री ने बलौदाबाजार में महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन किया

रायपुर । राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत रवान में महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस भवन का निर्माण 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव में विकास की रोशनी फैला रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी सदन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल घनश्याम वर्मा, रवान की सरपंच श्रीमती निकिता अक्षय भारती सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button