Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता दल के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की…
    • राजधानी मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
    • जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को किया गिरफ्तार
    • बंगाल चुनाव के बीच संजय राउत की ओवैसी को सलाह
    • मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग
    • मटन पार्टी के बाद ‘रेबीज’ का खौफ: गाजियाबाद के परिवार में मचा हड़कंप
    • ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी को डंपर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    • बंगाल के लिए  अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपए, 6 महीने में UCC
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»BJP विधायक के आरोपों के बाद 150 करोड़ का रोड मार्किंग टेंडर रद्द, BMC का एक्शन
    राष्ट्रीय

    BJP विधायक के आरोपों के बाद 150 करोड़ का रोड मार्किंग टेंडर रद्द, BMC का एक्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई नगर निगम यानी BMC ने BJP विधायक और मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम द्वारा भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए जाने के बाद 150 करोड़ रुपये के रोड मार्किंग टेंडर को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है. BMC प्रशासन ने निविदा रद्द कर तकनीकी विशिष्टताओं की समीक्षा करने का निर्णय लिया है ताकि भविष्य में यह प्रक्रिया निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी हो सके.

      मनमाने फंड आवंटन का लगाया था आरोप

    विधायक अमित साटम ने इस टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और फंड के मनमाने आवंटन का मुद्दा उठाते हुए दावा किया था कि यह टेंडर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने BMC कमिश्नर को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि निविदा की शर्तें कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई थीं जिससे सामग्री की दरें बाजार भाव से कहीं अधिक दिखाई गई थीं.

     फिर नए खर्च की क्या जरूरत थी – साटम का सवाल

    साटम ने यह भी सवाल उठाया कि जब हाल ही में इसी तरह के सड़क कार्यों के लिए बड़ी राशि पहले ही मंजूर की जा चुकी थी तो इतने बड़े पैमाने पर नए खर्च की तत्काल आवश्यकता क्या थी. उनके इस सवाल ने पूरे टेंडर की प्रक्रिया पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए. उनके हस्तक्षेप के बाद BMC प्रशासन को टेंडर रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा.

     बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने का लक्ष्य

    विधायक साटम के अनुसार इस कदम का उद्देश्य अनावश्यक सौंदर्य कार्यों के बजाय आवश्यक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्राथमिकता देना और भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करना है. BMC प्रशासन अब तकनीकी विशिष्टताओं की समीक्षा करेगा ताकि नई निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो और किसी भी चुनिंदा ठेकेदार को विशेष लाभ न मिल सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जनता दल के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की…

    April 10, 2026

    राजधानी मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

    April 10, 2026

    मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.