Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»आफत बनकर बरस रहा मानसून: चमोली में घरों में भरा पानी, रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के कारण सड़कें बंद
    BREKING NEWS

    आफत बनकर बरस रहा मानसून: चमोली में घरों में भरा पानी, रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के कारण सड़कें बंद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चमोली/ रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के चमोली में बारिश आफत बनकर बरस रही है. भारी बारिश के कारण नंदप्रयाग के थिरपाक गांव में भारी नुकसान हुआ है. इस प्राकृतिक आपदा के प्रभाव से गांव में काफी तबाही मची है. बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया है और लोग फंसे हुए हैं. कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और मवेशी मलबे में दब गए हैं.

    स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को सूचना दे दी. जिसके बाद राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच चुका है. मौके पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है. राहत कार्यों के तहत घरों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. साथ ही मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

    रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध

    इधर, रुद्रप्रयाग में बारिश के कारण सोनप्रयाग में हनुमान मंदिर, शटल ब्रिज और मुनकटिया के पास भूस्खलन हो गया है. जिसके कारण सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं. इसके अलावा, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिलों के बीच स्थित सिरोबगड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है.

    अधिकारी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं और सड़कों को साफ करने का प्रयास किया जा रहा है सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात की गई है. ताकि यातायात व्यवस्था बहाल की जा सके. स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक हो तो प्रशासन से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है.

    श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील

    वहीं, बदरीनाथ धाम जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भनेरपानी पीपलकोटी और नंदप्रयाग क्षेत्र में यातायात के लिए बाधित है. मार्ग में कई जगह मलबा और पत्थर गिरने की खबरें भी हैं. बदरीनाथ और हेमकुण्ड साबिह जाने वाले श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील है कि वे जहां हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें. रुद्रप्रयाग क्षेत्र में रुक जाएं.

    इधर, रुद्रप्रयाग पुलिस भी यात्रियों को कमेड़ा, घोलतीर और रुद्रप्रयाग क्षेत्र में रुकवाने का कार्य कर रही है. जब तक मार्ग सुचारु नहीं हो जाता, यात्री आगे की यात्रा न करें और मार्ग खुलने का इंतजार करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    सहारनपुर के किसान ने उगाया जादुई आम का पेड़ जो देता है 12 महीने फल…

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.