Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»ठंड में नहीं खिले गुलाब? इन 3 चीजों से आपका गार्डन फिर महक उठेगा फूलों से
    लाइफस्टाइल

    ठंड में नहीं खिले गुलाब? इन 3 चीजों से आपका गार्डन फिर महक उठेगा फूलों से

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सर्दियों में अगर आपके गुलाब के पौधे नहीं खिले हैं, तो चिंता छोड़ें! कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप अपने पुराने पौधों को फिर से हरा-भरा बना सकते हैं. रसोई की सामान्य चीज़ों से मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाएं, पौधों को पर्याप्त धूप दें और कुछ ही दिनों में देखें ढेरों खिलते फूल.

    अगर पौधा कई महीनों से बिना फूल के है, तो उसकी सूखी और पुरानी टहनियों को काट दें. छंटाई करने से पौधे में नई शाखाएं निकलती हैं और उन पर फूल खिलते हैं.ध्यान रखें कि छंटाई के लिए हमेशा साफ और धारदार कैंची का इस्तेमाल करें ताकि पौधा संक्रमित न हो.

    गुलाब को रोज कम से कम 5 से 6 घंटे की धूप चाहिए.कई बार पौधा ऐसी जगह रखा होता है जहां धूप ठीक से नहीं पहुंचती. ऐसे में पौधे को धूप वाली जगह पर शिफ्ट करें.सर्दियों की हल्की धूप गुलाब के लिए बहुत फायदेमंद होती है.

    फूल न आने की एक बड़ी वजह पौधे में पोषक तत्वों की कमी होती है. हर 15 दिन में पौधे को हल्की जैविक खाद दें.नीम की खली, गोबर की खाद या सरसों की खली बहुत असरदार होती है.चाहें तो पानी में सरसों की खली घोलकर पौधे में डालें — इससे कलियों का विकास तेज होता है.

    सर्दियों में ज्यादा पानी देना पौधे के लिए नुकसानदायक होता है. हफ्ते में दो या तीन बार हल्का पानी दें, वो भी सुबह के समय.ध्यान रखें कि मिट्टी में नमी बनी रहे लेकिन पानी जमा न हो. अगर पौधे की पत्तियों पर छोटे सफेद या काले कीड़े दिख रहे हैं तो यह भी फूल न आने की वजह हो सकती है.नीम के तेल को पानी में मिलाकर हर 10 दिन में स्प्रे करें. इससे कीड़े खत्म हो जाएंगे और पौधा स्वस्थ रहेगा.

    अगर आप इन सभी उपायों को नियमित रूप से अपनाएंगे, तो करीब दो से तीन हफ्तों में फर्क दिखने लगेगा.नई शाखाएं निकलेंगी और कलियां बननी शुरू हो जाएंगी. थोड़ी देखभाल और सही समय पर खाद-पानी देने से आपका गुलाब का पौधा फिर से खिल उठेगा.सर्दियों के इन दिनों में जब बगीचे में ताजे गुलाब महकेंगे, तो आपका गार्डन फिर से पुराने रंग में लौट आएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फ़ूड न्यूज़ : अब 10 मिनट में घर पर बनाएं कैफे स्टाइल ‘कोल्ड कॉफी’, बिना मिक्सी के मिलेगी थिक और क्रीमी झाग!

    July 31, 2026

    चेहरे पर ग्लो चाहिए तो सिर्फ क्रीम नहीं, ये 7 ब्यूटी ड्रिंक्स भी करें डाइट में शामिल

    July 27, 2026

    फ़ूड न्यूज़: कड़ाही का झंझट खत्म! अब प्रेशर कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल ‘पंजाबी कढ़ी-पकौड़ा’

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.