Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»उदयपुर में शाही शादी की धूम: अमेरिकी जोड़े की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाई रौनक, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी पहुंचे
    राष्ट्रीय

    उदयपुर में शाही शादी की धूम: अमेरिकी जोड़े की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाई रौनक, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी पहुंचे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उदयपुर शहर में शुक्रवार से शादियों की धूम शुरू हो गई। ऐसे में इन दिनों में लगातार बैंड की धुन के साथ बारातें निकलेंगी और जगह-जगह शादी के कई आयोजन होंगे। इसकी रौनक शुक्रवार से ही दिखाई देने लगी।

    भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति रामाराजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शाही शादी सुर्खियों में है। जहां जूनियर डोनाल्ड ट्रंप समेत कई देशी-विदेशी सितारे शामिल होने पहुंचे हैं।

    बता दें कि अमेरिकी उद्योगपति रामाराजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शादी के कार्यक्रमों का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। दुल्हन नेत्रा मंटेना और दूल्हे वामसी गडिराजू के हल्दी की रस्म शुक्रवार को ताज लेक पैलेस में हुई तो संगीत और फिल्मी दुनिया के सितारों ने सिटी पैलेस के जनाना महल में शाम को खुशनुमा बनाया।

    संगीत कार्यक्रम में शामिल होने बॉलीवुड के कई सितारे दिन में उदयपुर पहुंच गए थे। महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर दिनभर मेहमानों का आगमन हुआ। रात करीब पौने आठ बजे अमेरिकन राष्ट्रपति के पुत्र जूनियर डोनाल्ड ट्रंप भी लेक सिटी पहुंचे। उनके रुकने की व्यवस्था लीला पैलेस में की गई है।

    सितारों से सजी शाम

    अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन और सिंगर सोफिया चौधरी समेत फिल्मी दुनिया की हस्तियां समारोह की शान बनीं। लेक पैलेस में हल्दी की रस्म के दौरान कृति सेनन ने डांस से रिझाया। सिटी पैलेस के जनाना महल में महिला संगीत को निर्देशक करण जौहर और सोफी चौधरी ने होस्ट किया। बाद में कॉफी विद करण की तरह मंच पर दुल्हा-दुल्हन को बैठाकर रोचक अंदाज में सवाल पूछे।

    अमेरिकन जोड़े की शादी रविवार को जग मंदिर में होगी, जबकि बारात शनिवार को बड़ी पाल से जगमंदिर पहुंचेगी। फेरे रविवार को होंगे। शादी में अमेरिका का फेमस डीजे ग्रुप और देश-विदेश के डांसर सहित कई कलाकार परफॉर्मेंस देंगे। ये परफॉर्मेंस सिटी पैलेस के माणक चौक और जनाना महल में होगी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के मशहूर डीजे और संगीत निर्माता ब्लैक कॉफी भी अपना जलवा दिखाएंगे। लंगा और मंगणियार भी लोक गीतों से शादी को भव्य बनाएंगे।

    हल्दी की रस्म हुई, कल होंगे फेरे

    पिछोला झील के बीच बने जगमंदिर पैलेस में 23 नवंबर को शादी होगी। दुल्हन नेत्रा मंटेना और दूल्हे वामसी गडिराजू के हल्दी की रस्म शुक्रवार को ताज लेक पैलेस में हुई। रात को सिटी पैलेस में बॉलीवुड स्टार की परफॉर्मेंस होगी। इससे पहले अभिनेत्री कृति सेनन ने लीला पैलेस में कलाकारों के साथ रिहर्सल किया। शादी के कार्यक्रम तीन दिन तक चलेंगे।

    कौन हैं राजू मंटेना?

    राजू मंटेना का जन्म 1960 में भारत में हुआ था। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने हैदराबाद की जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद अमेरिका जाकर यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से क्लिनिकल फॉर्मेसी की पढ़ाई की। यहीं से उनके जीवन ने एक ऐसा मोड़ लिया, जिसने उन्हें अरबपतियों की सूची में पहुंचा दिया।

    ऐसे चर्चा में आए राजू मंटेना?

    अमेरिका में बसे राजू मंटेना भारतीय मूल के बिजनेसमैन हैं, जो अपनी आलीशान लाइफस्टाइल और दानवीरता के लिए जाने जाते हैं। उनका नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब साल 2017 में उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर में सोने से बनी 28 किलो की ‘सहस्रनाम माला’ भेंट की। इसमें 1008 सोने के सिक्के जड़े थे, जिन पर भगवान वेंकटेश्वर का नाम अंकित था। उस समय इसकी कीमत करीब 8.36 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.