Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»रुपया डॉलर के मुकाबले फिर गिरा, 91 के बाद अब कहां पहुंचा?
    व्यापार

    रुपया डॉलर के मुकाबले फिर गिरा, 91 के बाद अब कहां पहुंचा?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारतीय रुपया आज डॉलर के मुकाबले नए ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया। इसकी वजह ग्रीनलैंड को लेकर चल रहा विवाद है, जिसने निवेशकों में घबराहट बढ़ा दी है। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों की निकासी और अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील में देरी भी रुपये पर दबाव बना रहे हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रुपया 91.0750 के पिछले रेकॉर्ड को तोड़कर 91.2950 प्रति अमेरिकी डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इस महीने रुपया अब तक 1.5% कमजोर हो चुका है जबकि पिछले साल इसमें लगभग 5% गिरावट आई थी।

    2025 में रुपये को जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, उनमें से कई अभी भी मौजूद हैं। विदेशी निवेशक अभी भी शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। साथ ही, आयातकों को डर है कि रुपया और गिरेगा, इसलिए वे अपनी डॉलर की जरूरत को पहले से ही सुरक्षित कर रहे हैं। इसके अलावा आगे के लिए जो फॉरवर्ड प्रीमियम मिल रहा है, वह रुपये में आने वाली गिरावट की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काफी नहीं है।

    क्यों गिर रहा है रुपया ?

    विश्लेषकों का कहना है कि भारत का करेंट अकाउंट डेफिसिट अभी भी नियंत्रण में है, लेकिन विदेशी पैसा नहीं आ रहा है। यह रुपये को और कमजोर होने से नहीं रोक पा रहा है। एएनजेड बैंक के एफएक्स रणनीतिकार धीरज निम ने कहा, “रुपये की सबसे बड़ी चुनौती पूंजी के मोर्चे पर है। ऐसा लगता है कि आरबीआई कमजोर रुपये को बर्दाश्त करने को तैयार है। अगर दबाव बढ़ता है, तो फिर केंद्रीय बैंक कड़ा रुख अपना सकता है।”

    जनवरी में विदेशी निवेशकों ने अब तक लगभग 3 अरब डॉलर निकाले हैं जबकि 2025 में उन्होंने रेकॉर्ड 18.9 अरब डॉलर निकाले थे। इंडिया फॉरेक्स एडवाइजर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि रुपये का प्रदर्शन घरेलू बुनियादी बातों में किसी भी गिरावट के बजाय मांग और आपूर्ति के संरचनात्मक असंतुलन को दर्शाता है। रुपया कॉर्पोरेट जगत की मांग और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश के प्रति संवेदनशील बना रहेगा।

    कैपिटल आउटफ्लो

    अगर ग्रीनलैंड से जुड़ा तनाव बढ़ता है, तो इससे विदेशी पूंजी का और अधिक आउटफ्लो होगा, जिससे रुपया और कमजोर होगा। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में पिछले आठ महीनों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। विदेशी निवेशकों ने 30 करोड़ डॉलर से अधिक के शेयर बेचे। दूसरी ओर, अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर कोई ठोस प्रगति न होने के कारण रुपये को विदेशी पूंजी आने का कोई बड़ा सहारा नहीं मिल पा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ा फैसला:चीनी पर सरकार का नया नियम जारी, 15 सितंबर से डीलर्स के स्टॉक पर लगाई इतनी लिमिट

    September 1, 2026

    कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद संभाली Apple की कमान, iPhone- AirPods पर कर चुके हैं काम

    September 1, 2026

    सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ में मामला निपटाने के पुराने आदेश पर NCLT ने लगाई रोक, संपत्तियां बेचने या ट्रांसफर करने से भी रोका 

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.