Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»रूस ने रातोंरात बेच दिया 62000 किलो सोना, 10 महीने से धड़ाधड़ खाली कर रहा स्वर्ण भंडार; चीन कैसे उठा रहा फायदा?
    अंतर्राष्ट्रीय

    रूस ने रातोंरात बेच दिया 62000 किलो सोना, 10 महीने से धड़ाधड़ खाली कर रहा स्वर्ण भंडार; चीन कैसे उठा रहा फायदा?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली| अगर आप सोने को एक सुरक्षित निवेश मानते हैं तो आप गलत नहीं हैं। क्योंकि, इस वक्त यही सोना रूस जैसे ताकतवर देश को बड़े आर्थिक संकट से उबार रहा है।

    बैंक ऑफ रूस के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, रूस ने सिर्फ सितंबर महीने में 6.2 टन (करीब 62000 किलोग्राम) सोना बेच (Russia selling gold) दिया है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड के रेट के हिसाब से यह कीमत 77.46 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा बैठती है।

    लगातार हो रही इस बिक्री के बाद रूस का स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) घटकर 2,264 टन (72.8 मिलियन ट्रॉय औंस) रह गया है। यह 2019 के अंत के बाद इसका सबसे निचला (Russia gold reserves) स्तर है।

    1998 के बाद सोने की सबसे बड़ी बिक्री

    साल 1998 के वित्तीय संकट के बाद यह पहला मौका है, जब रूस इतनी तेजी से अपने सोने के भंडार को खाली कर रहा है। आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर 2025 से अब तक रूस करीब 62 टन सोना बेच चुका है।

    दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह रूस का बढ़ता संघीय बजट घाटा और यूक्रेन युद्ध का खर्च है। अनुमान है कि 2026 के कुल बजट का 38% हिस्सा सिर्फ सेना और सुरक्षा पर खर्च होगा। इसी भारी-भरकम खर्च की भरपाई के लिए सरकार को अपना सोना बेचना पड़ रहा है।

    लगातार 10 महीनों से सोने का भंडार घट रहा है, जो 2022 से पहले की रूस की ‘सोना जमा करने की रणनीति’ के बिल्कुल उलट है। सितंबर के अंत तक रूस के पास 301.6 बिलियन डॉलर का सोना बचा है, जो ठीक एक महीने पहले 333.5 बिलियन डॉलर था।

    चीन उठा रहा है सीधा फायदा

    जहां रूस मजबूरी में सोना बेच रहा है, वहीं चीन इसे जमकर खरीद () रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली छमाही में रूस से चीन को होने वाला कीमती धातुओं (सोना और चांदी) का निर्यात 80% उछलकर 1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

    जियोपॉलिटिकल टेंशन और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी के चलते पिछले 12 महीनों में सोने की कीमतों में करीब 43% का बंपर उछाल भी आया है, जिससे निर्यात का मूल्य और बढ़ गया।

    रूसी जनता भी खरीद रही सोना

    चीन के बाद रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है, जो हर साल 300 टन से ज्यादा सोना निकालता है। दिलचस्प बात यह है कि न सिर्फ सरकार, बल्कि आम रूसी नागरिक भी अपनी जीवनभर की बचत को सुरक्षित रखने के लिए जमकर सोना खरीद रहे हैं। 2024 में रूसियों ने 75.6 टन सोना खरीदा था, जो देश के कुल वार्षिक उत्पादन का लगभग 25% हिस्सा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल

    October 22, 2026

    ‘पाकिस्तान में छुपा है दाऊद, काउंटर-टेरर रिपोर्ट में पक्षपात बंद करे UN’,  संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रहार

    October 22, 2026

    ‘ईरानी शासन को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध’, ट्रंप से बातचीत के बाद बोले नेतन्याहू

    October 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.