Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल
    अंतर्राष्ट्रीय

    सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 2 घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रियाद। सऊदी अरब के दम्माम में किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए दो लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था, जबकि दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हो गए। इस बात की जानकारी रियाद में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को सऊदी अधिकारियों के हवाले से दी।

    रियाद में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सऊदी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कल रात दम्मम हवाई अड्डे पर हुए हमले में जान गंवाने वाले दो लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था और दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।”

    ‘प्रभावित परिवारों से संपर्क की कोशिश’

    दूतावास ने कहा कि वह और जानकारी जुटा रहा है और प्रभावित परिवारों से संपर्क कर रहा है। दूतावास ने आगे कहा, “हम और जानकारी जुटा रहे हैं और प्रभावित परिवारों से संपर्क कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं और हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

    सऊदी अरब ने क्या बताया?

    सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, बुधवार शाम हवाई अड्डे पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। मृतकों की पहचान एक सऊदी नागरिक और एक भारतीय निवासी के रूप में हुई। अथॉरिटी ने बताया कि घायलों की संख्या आठ है, जिनमें एक सऊदी नागरिक, दो भारतीय, दो यमनी, दो बांग्लादेशी और एक नेपाली नागरिक शामिल हैं।

    अथॉरिटी ने अपने बयान में कहा, “उन्हें मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल वे कई अस्पतालों में जरूरी इलाज करा रहे हैं।” जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने यह भी कहा कि नुकसान का आकलन करने और यात्रियों तथा एयरपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने के वास्ते, संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं।

    हवाई यातायात हुआ सामान्य

    अधिकारियों ने आगे पुष्टि की कि हमले के बाद हवाई अड्डे का कामकाज फिर से शुरू हो गया है और हवाई यातायात सामान्य हो गया है। यह घटना बुधवार शाम, 21 अक्टूबर को दम्मम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि जांच और नुकसान का आकलन चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियां एयरपोर्ट के कामकाज और वहां काम करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

    इससे पहले, अमेरिकी विदेश विभाग ने फारस की खाड़ी में व्यापक स्तर पर कर्मियों की वापसी के दावों वाली मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया। विभाग ने स्पष्ट किया कि गैर-आपातकालीन कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों की वापसी का आदेश केवल सऊदी अरब स्थित अमेरिकी राजनयिक केंद्रों पर ही लागू होता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रूस ने रातोंरात बेच दिया 62000 किलो सोना, 10 महीने से धड़ाधड़ खाली कर रहा स्वर्ण भंडार; चीन कैसे उठा रहा फायदा?

    October 22, 2026

    ‘पाकिस्तान में छुपा है दाऊद, काउंटर-टेरर रिपोर्ट में पक्षपात बंद करे UN’,  संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रहार

    October 22, 2026

    ‘ईरानी शासन को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध’, ट्रंप से बातचीत के बाद बोले नेतन्याहू

    October 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.