Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मिडिल ईस्ट तनाव पर संजय राउत ने फिर केंद्र को घेरा
    राष्ट्रीय

    मिडिल ईस्ट तनाव पर संजय राउत ने फिर केंद्र को घेरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिवसेना यूबीटी से राज्यसभा के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भारत की स्पष्ट विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मध्य पूर्व संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों ने अपना रुख साफ कर दिया है, लेकिन भारत अब तक चुप है और कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है.

    राउत ने कहा कि इस युद्ध के कारण खाड़ी देशों में भारतीय प्रभावित हुए हैं, कई लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में नौकरियां चली गई हैं. इसके बावजूद भारत सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है. उन्होंने पूछा कि जब भारतीय नागरिक संकट में हैं तो सरकार की प्राथमिकता क्या है और वह इस मुद्दे पर क्यों चुप है.

    ‘भारत को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा’

    संजय राउत ने कहा, “भारत के सामने एक अलग संकट है. भारत पर मिसाइल या ड्रोन हमले नहीं हो रहे हैं लेकिन ईरान के आसमान पर छाये काले बादल भारत पर कहर ढा सकते हैं. दूसरे जो कुछ कर रहे हैं, उसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ सकता है.”

    शिवसेना यूबीटी सांसद ने कहा, “ईरान में बार बार हो रहे हमलों के कारण आसमान में उठने वाला काला धुआं कई जहरीली गैस लिए हुए है. इस जहरीली गैस के कारण ईरान के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी दी है कि यह धुआं जानलेवा साबित हो सकता है.”

    संजय राउत ने कहा कि भारत के सीमावर्ती राज्यों, खास कर गुजरात, राजस्थान, पंजाब जैसे राज्यों में इसका गहरा असर पड़ सकता है. ‘‘ईरान के आसमान पर छाये गहरे काले बादल पूरी मानवता के लिए खतरा हैं.’’

    ट्रंप और पाकिस्तान का जिक्र कर साधा निशाना

    शिवसेना यूबीटी सांसद ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि इस युद्ध में पाकिस्तान तो अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है और डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान की भूमिका का स्वागत कर रहे हैं. लेकिन भारत को चुप रखा गया है, बोलने से मना किया गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को सिर्फ चुनाव प्रचार पर ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है और ट्रंप तय करेंगे कि मोदी जी केरल में चुनाव प्रचार करेंगे या पश्चिम बंगाल में, लेकिन युद्ध और अंतरराष्ट्रीय संकट पर कुछ नहीं कहा जा रहा है.

    बंगाल हिंसा और बीजेपी समर्थकों पर भी टिप्पणी

    राउत ने पश्चिम बंगाल में हालिया हिंसा पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनकी नजर इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बीजेपी समर्थक वर्ग की गतिविधियां हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी इस पर बयान दे रही हैं तो उसमें सच्चाई है और स्थिति को गंभीरता से देखने की जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास

    August 5, 2026

    अनुच्छेद 370 हटने के सात वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा

    August 5, 2026

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.