Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पिन कोड को कहिए बाय, अब घर का पता होगा सिर्फ 10 डिजिट में! जानें क्या है एड्रेस Digipin?
    BREKING NEWS

    पिन कोड को कहिए बाय, अब घर का पता होगा सिर्फ 10 डिजिट में! जानें क्या है एड्रेस Digipin?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Digipin (डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) एक ओपन-सोर्स, इंटरऑपरेबल और जियो-कोडेड डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम है, जिसे डाक विभाग ने IIT हैदराबाद और ISRO के NRSC के साथ मिलकर डेवलप किया है।

    ख़ास बातें

    • यह एक ओपन-सोर्स, इंटरऑपरेबल और जियो-कोडेड डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम है
    • इसे डाक विभाग ने IIT हैदराबाद और ISRO के NRSC के साथ मिलकर डेवलप किया है
    • यह पते को एक सटीक डिजिटल पहचान में बदल देता है

    भारतीय डाक विभाग ने पारंपरिक पिन कोड सिस्टम को और अधिक सटीक बनाने के लिए एक नया डिजिटल एड्रेस सिस्टम ‘डिजिपिन’ लॉन्च किया है। पारंपरिक पिन कोड किसी क्षेत्र की पहचान के लिए काम आता है, लेकिन कूरियर या डिलीवरी एजेंट को सटीक पते तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इस समस्या को हल करने के उद्देश्य से डीजीपीन सिस्टम लाया गया है, जो किसी भी स्थान का सटीक डिजिटल एड्रेस प्रदान करता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

     क्या है डिजिपिन

    Digipin (डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) एक ओपन-सोर्स, इंटरऑपरेबल और जियो-कोडेड डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम है, जिसे डाक विभाग ने IIT हैदराबाद और ISRO के NRSC के साथ मिलकर डेवलप किया है। यह पते को एक सटीक डिजिटल पहचान में बदल देता है। 

    Digipin और पारंपरिक पिन कोड में अंतर

    पारंपरिक पिन कोड किसी बड़े क्षेत्र को कवर करते हैं, जिससे सटीक लोकेशन की पहचान में कठिनाई होती है। वहीं, Digipin प्रत्येक स्थान को एक स्पेशल 10-अंकीय अल्फान्यूमेरिक कोड प्रदान करता है, जो लगभग 4 मीटर x 4 मीटर के क्षेत्र को दर्शाता है। यह हाई लेवल एक्युरेसी सुनिश्चित करता है, जिससे नेविगेशन, डिलीवरी और आपातकालीन सेवाओं के लिए मददगार साबित होता है। 

    कैसे पता करें अपना Digipin?

    डाक विभाग ने ‘Know Your Digipin’ और ‘Know you Pincode’ नाम से दो डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आप अपने सटीक लोकेशन के आधार पर Digipin प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को अपने लोकेशन के अक्षांश और रेखांश (Latitude और Longitude) दर्ज करने होंगे, जिसके आधार पर संबंधित Digipin दिया जाएगा। 

    Digipin के फायदे

    • सटीकता: Digipin सिस्टम हरएक स्थान को एक स्पेशल कोड प्रदान करता है, जिससे सटीक स्थान की पहचान संभव होती है।
    • सुविधा: यह सिस्टम लोगों को अपने पते को शेयर करने में आसानी प्रदान करता है, जिससे डिलीवरी सर्विस में सुधार होगा।
    • डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम: Digipin सिस्टम भारत को डिजिटल इंडिया की दिशा में और आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक एवं निजी सर्विस की सुचारू डिलिवरी व पूरे देश में ‘एड्रेस-एज-ए-सर्विस’ (AaaS) की सुविधा के लिए आसान एड्रेसिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराना है। यह सिस्टम खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए काम का है, जहां पोस्टल एड्रेस सुव्यवस्थित नहीं हैं या उनमें बदलाव होता रहता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर

    November 1, 2026

    खरगे के आवास पर ‘मॉक संसद’, CEC पर लगाए 6 आरोप; रखी 3 मांगें

    October 31, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.