Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अजीबोगरीब मामला:काला जादू के आरोप में महिला गिरफ्तार, जज की कुर्सी पर सरसों छिड़क रही थी…
    • राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका,राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
    • वीबी- जीरामजी के अंतर्गत सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की अभिनव पहल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी
    • खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत
    • डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर
    • बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»आ गया SBI फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ, कितना है इश्यू साइज
    व्यापार

    आ गया SBI फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ, कितना है इश्यू साइज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IPO News: खुशखबरी! देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ आज यानी मंगलवार, 14 जुलाई से निवेशकों के लिए खुल गया है. ये इस साल के सबसे बड़े IPO में से एक है. अगर आप इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले इसकी कीमत, इश्यू साइज, ग्रे मार्केट प्रीमियम और ब्रोकरेज को अच्छे से चेक कर लें. 

    कितना है इश्यू साइज?
    एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का IPO करीब 9,813 करोड़ रुपये का है. ये पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है यानी कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं कर रही है, बल्कि मौजूदा शेयरधारक ही अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. ऐसे में आईपीओ से मिलने वाला पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगी. 

    कितने पैसे लगाने होंगे?
    कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया है. एक लॉट में 26 शेयर हैं. ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,924 रुपये का निवेश करना होगा. बता दें कि ये इश्यू 14 जुलाई से 16 जुलाई तक खुला रहेगा. 

    GMP क्या कहता है?
    IPO खुलने के दिन एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 100 रुपये चल रहा है. अगर यही ट्रेंड बना रहता है तो शेयर की लिस्टिंग 674 रुपये के आसपास हो सकती है. हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP की कोई गारंटी नहीं होती है. 

    ब्रोकरेज की क्या है राय?
    अधिकांश ब्रोकरेज हाउस ने इस IPO को लॉन्ग टर्म के नजरिए से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. उनका मानना है कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है, जिसके पास मजबूत ब्रांड, बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और लगातार बढ़ता म्यूचुअल फंड कारोबार है. इसके अलावा कंपनी का वैल्यूएशन भी दूसरे कॉम्पीटिशन के मुकाबले अच्छा माना जा रहा है. 

    क्या आपको पैसा लगाना चाहिए?
    अगर आप लंबे समय तक और भारत के तेजी से बढ़ते म्यूचुअल फंड सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं तो ये आईपीओ आपके लिए बेस्ट है. हालांकि, क्योंकि ये ऑफर फॉर सेल इश्यू है और कंपनी को इससे नई पूंजी नहीं मिलेगी, इसलिए निवेश से पहले अपने जोखिम भी चेक जरूर कर लें. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कंटेंट क्रिएटर्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक, Amazon में 36% तक की छूट पर मिल रहे हैं ये 5 शानदार Laptop

    July 14, 2026

    कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…

    July 12, 2026

    तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.