BREKING NEWSछत्तीसगढ़

मंत्री के काफिले के साथ चल रही स्कॉर्पियो पलटी, CAF जवान घायल

महासमुंद । जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के काफिले के साथ चल रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान प्रदीप कुमार का हाथ टूट गया, जबकि जिला पुलिस बल के हेड कांस्टेबल त्रिलोचन भोई घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मंत्री राजेश अग्रवाल 1 जनवरी को सिरपुर में प्रस्तावित केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सिरपुर गए थे।

निरीक्षण के बाद लौटते समय नेशनल हाईवे-53 पर पिरदा के पास दोपहर करीब 2:37 बजे काफिले को फॉलो कर रही स्कॉर्पियो तेज रफ्तार के कारण पलट गई।

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद CAF जवान को रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

मंत्री और काफिले के अन्य सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं।

Related Articles

Back to top button