Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आधी रात 12:15 बजे बाइक पर लैपटॉप चलाते युवक का वीडियो वायरल,काम के बढ़ते दबाव पर छेड़ दी नई बहस…
    • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी गुरुवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर दोहा पहुंचे
    • खाकी वर्दी का सपना आंखों में लिए मैदान में चप्पल पहनकर दौड़ा युवक, फिर SP ने दिलाए नए जूते…
    • जनता दल के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की…
    • राजधानी मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
    • जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को किया गिरफ्तार
    • बंगाल चुनाव के बीच संजय राउत की ओवैसी को सलाह
    • मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ITBP जवान पर गंभीर आरोप, पत्नी-मां से मारपीट का आरोप
    मुख्य समाचार

    ITBP जवान पर गंभीर आरोप, पत्नी-मां से मारपीट का आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के जोधपुर में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ITBP में तैनात जय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपनी पत्नी और मां के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है.

    पीड़िता रेखा का आरोप है कि वह लंबे समय से न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. रेखा के अनुसार, जब भी जय सिंह छुट्टी लेकर घर आता है, वह घर में विवाद करता है और पत्नी, मां के साथ-साथ छोटे बच्चों के साथ भी मारपीट करता है.

    दूसरी महिला से संबंध का आरोप

    पत्नी ने यह भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि जय सिंह किसी दूसरी महिला के साथ शादी करना चाहता है. रेखा का कहना है कि वह तलाक देने से इनकार कर रही है, इसी कारण उसके साथ लगातार हिंसा की जा रही है. उसने बताया कि उसकी सास भी जय सिंह को समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह उनकी बात नहीं मानता और उनके साथ भी मारपीट करता है.

    पति का वीडियो भी किया वायरल

    पत्नी ने अपने पति की नाजायज करतूतो का वीडियो भी दिखाया हैं. जिसमें किसी अन्य महिला के साथ उसका पति बुलेट पर घूमते हुए दिखाई दे रहा है. सिर्फ तलाक लेने के लिए हैवान बना पति. पत्नी के साथ आरोपी पति बच्चों के साथ भी मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल इस मामले में अभी पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. जबकि मामला पुलिस के संज्ञान में है.

    यह मामला न सिर्फ घरेलू हिंसा की बढ़ती घटनाओं को उजागर करता है, बल्कि पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े करता है. अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खाकी वर्दी का सपना आंखों में लिए मैदान में चप्पल पहनकर दौड़ा युवक, फिर SP ने दिलाए नए जूते…

    April 10, 2026

    मटन पार्टी के बाद ‘रेबीज’ का खौफ: गाजियाबाद के परिवार में मचा हड़कंप

    April 10, 2026

    ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी को डंपर ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.