Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»नववर्ष के जश्न पर भीषण ठंड का साया, 27 तक घने कोहरे का यलो अलर्ट- 28 और 29 दिसंबर को बारिश
    मौसम

    नववर्ष के जश्न पर भीषण ठंड का साया, 27 तक घने कोहरे का यलो अलर्ट- 28 और 29 दिसंबर को बारिश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मौसम फिर से करवट लेने वाला है। आईएमडी ने राज्य में 28 और 29 दिसंबर को बारिश जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही अगले पांच दिन विभिन्न जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम के रुख को देखते हुए थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के जश्न पर भी भीषण ठंड का साया पड़ने के आसार हैं।

    उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में पाले की मार से लोग बेहाल हो चुके हैं। यहां पर कई इलाकों में तापमान माइनस में भी पहुंचने लगा है। झरने और नाले तक जमने लगे हैं। हालांकि पर्वतीय इलाकों में दिन के वक्त गुनगुनी धूप भी खिल रही है, जोकि लोगों को काफी हद तक राहत पहुंचा रही है। इसी बीच आईएमडी ने ताजा रिपोर्ट जारी कर राज्य में 28 दिसंबर से मौसम के करवट बदलने के आसार जताए हैं। आईएमडी के मुताबिक 28-29 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य में इन दो दिनों के दौरान 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के भी आसार हैं। इससे आने वाले दिनों में राज्य में ठंड चरम पर पहुंच सकती है।

    कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। आईएमडी ने आज से 27 दिसंबर तक हरिद्वार, यूएस नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। कोहरे के कारण दृष्यता  कम होने से कहीं-कहीं वाहनों के टकराने, हवाई अड्डों पर टेक ऑफ और लेंडिंग के दौरान कम दृष्यता से परेशानियां आने की संभावना है। साथ ही कोहरे के कारण गलन बढ़ने और भीषण ठंड पड़ने के आसार भी हैं। आईएमडी ने उत्तराखंड में कोहरे की वजह से अगले तीन-चार दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में दो से लेकर चार डिग्री तक कमी आने के आसार भी जताए हैं।

    आईएमडी के मुताबिक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे उत्तराखंड में 28 दिसंबर से बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 29 दिसंबर को भी ये ही हालत रहेंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही हैं कि थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के जश्न पर भी बारिश का साया पड़ सकता है। हालांकि बारिश होने के बाद पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना भी बनी रहती है। लिहाजा थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के दौरान उत्तराखंड में सैलानियों को बर्फबारी की भी सौगात मिल सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    IMD Alert: छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक तेज हवा व बादलों की गर्जना के बीच जोरदार बारिश की संभावना

    June 19, 2026

    भारत में मानसून की रफ्तार धीमी, अल नीनो दिखा रहा असर

    June 18, 2026

    IMD का अलर्ट जारी: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान की संभावना

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.