Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»शाह बोले-असम के सात जिलों में ही 64 लाख घुसपैठिए, कांग्रेस के शासनकाल में बदल गई थी पूरी डेमोग्राफी
    राष्ट्रीय

    शाह बोले-असम के सात जिलों में ही 64 लाख घुसपैठिए, कांग्रेस के शासनकाल में बदल गई थी पूरी डेमोग्राफी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अमित शाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ब्यूरो— नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के 20 साल के शासन के दौरान असम की पूरी डेमोग्राफी ही बदल गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य के सात जिलों में कम से कम 64 लाख घुसपैठिए बस गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इस प्रवृत्ति को खत्म करने के लिए काम कर रही है। गृह मंत्री शाह ने करने चापोरी में ताकाम मिसिंग पोरिन केबांग द्वारा आयोजित 10वें ‘मिसिंग युवा महोत्सव’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की, ताकि राज्य को घुसपैठ से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान असम की जनसांख्यिकी पूरी तरह बदल गई।

    घुसपैठियों की आबादी शून्य से बढक़र 64 लाख हो गई और सात जिलों में घुसपैठिए बहुसंख्यक हो गए।’ शाह ने कहा कि मोदी सरकार राज्य में जनसांख्यिकीय प्रवृत्ति को पलटने के लिए विभिन्न तरीकों से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि आप असम में घुसपैठ रोकना चाहते हैं, तो भाजपा सरकार को तीसरी बार चुनकर अवैध प्रवासियों के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के हाथों को मजबूत करें। असम में भाजपा सरकारों ने अतिक्रमण की गई 1.26 लाख एकड़ भूमि को घुसपैठियों से मुक्त कराया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने असम के ऊपरी क्षेत्रों में घुसपैठियों को बसने से रोकने में ‘मिसिंग’ समुदाय द्वारा निभाई गई भूमिका का भी उल्लेख किया।

    शाह बोले, राहुल गांधी ने किया पूर्वोत्तर का अपमान

    नई दिल्ली । असम विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर असम दौरे पर हैं। शुक्रवार (30 जनवरी) को उन्होंने डिबू्रगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित एट होम रिसेप्शन में राहुल गांधी को राष्ट्रपति का दिया पटका न पहनने के लिए भी घेरा। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रपति के एट होम रिसेप्शन में इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने असमिया गमछा धारण नहीं किया। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता पर असमिया संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी यह बर्दाश्त नहीं करेगी। अमित शाह ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से पूछता हूं कि कांग्रेस ने असम को बंदूकें, गोलियां, संघर्ष और मौतों के अलावा क्या दिया है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से की अपील, पेट्रोल पंपों पर मिले E20, E10 और E0 फ्यूल का विकल्प

    July 7, 2026

    केंद्र सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट से मिला झटका, कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बहाल करने का दिया आदेश

    July 7, 2026

    करूर भगदड़ मामले में गवाहों को प्रभावित करने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.