Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Share Market : आईटी, रियल एस्टेट, ऑटो और फार्मा शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स 400 पॉइंट टूटा
    व्यापार

    Share Market : आईटी, रियल एस्टेट, ऑटो और फार्मा शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स 400 पॉइंट टूटा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को गिरावट के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स आज 162 अंक की गिरावट के साथ 75,970 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 30 मिनट पर यह 0.53 फीसदी या 402 अंक की गिरावट के साथ 75,729 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 27 शेयर लाल निशान पर और 3 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.44 फीसदी या 105 अंक की गिरावट के साथ 23,674 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

    सेंसेक्स पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक गिरावट सनफार्मा में 1.15 फीसदी, ट्रेंट में 1.10 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.04 फीसदी देखने को मिली। इससे इतर सबसे अधिक तेजी बीईएल में 1.43 फीसदी दिखाई दी।

    सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

    सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 1.03 फीसदी दिखाई दी। इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 0.75 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.48 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 0.42 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.21 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.37 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.37 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.27 फीसदी की गिरावट देखी गई। इससे इतर निफ्टी मेटल में 0.35 फीसदी, निफ्टी केमिकल्स में 0.07 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.07 फीसदी की तेजी देखी गई।

    महंगे क्रूड से कंपनियों का मुनाफा घटने की आशंका

    क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी लगातार निवेशकों को परेशान कर रही है। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, कई कंपनियों में कच्चा माल पेट्रोलियम उत्पाद होता है, इससे उन कंपनियों की लागत बढ़ सकती है। इसका सीधा असर कंपनियों के मुनाफे पर पड़ेगा। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड 0.59 फीसदी या 0.57 डॉलर की बढ़त के साथ 97.57 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड इस समय 1.60 फीसदी या 1.46 डॉलर की बढ़त के साथ 92.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

    निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक तेजी

    कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)414.002.48%
    एचडीएफसी लाइफ540.651.40%
    हिंडाल्को इंडस्ट्रीज1,018.001.19%
    इटरनल322.700.59%
    हिंदुस्तान यूनिलीवर1,967.500.38%
    जेएसडब्ल्यू स्टील1,305.700.28%
    अडानी पोर्ट्स1,698.400.24%
    अपोलो हॉस्पिटल्स8,775.500.18%
    कोल इंडिया419.500.16%
    डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,146.000.16%
    नेस्ले इंडिया1,400.000.14%

    सोर्स- NSE, सुबह 10 बजे

    निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक गिरावट

    कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
    श्रीराम फाइनेंस1,023.60-1.29%
    महिंद्रा एंड महिंद्रा3,121.00-1.23%
    भारती एयरटेल1,832.10-1.18%
    ट्रेंट2,781.50-1.17%
    आईसीआईसीआई बैंक1,412.00-1.09%
    एशियन पेंट्स2,475.80-1.00%
    मैक्स हेल्थकेयर983.20-0.89%
    टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स304.40-0.85%
    एक्सिस बैंक1,255.20-0.85%
    मारुति सुजुकी12,656.00-0.82%
    एलएंडटी3,966.40-0.82%
    अल्ट्राटेक सीमेंट11,090.00-0.76%
    इंडिगो4,966.50-0.69%
    एसबीआई लाइफ1,720.60-0.66%
    विप्रो171.70-0.64%
    रिलायंस इंडस्ट्रीज1,301.10-0.64%

    सोर्स- NSE, सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    UPI पर 2,000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानें पूरा हिसाब

    September 16, 2026

    यूपी की मिलों ने दाम कम करने से किया इंकार!… घटने की बजाय फिर बढ़ी चीनी की कीमत

    September 10, 2026

    iPhone 18 लॉन्च के बाद Apple का बड़ा फैसला, पुराने iPhones हुए ₹30 हजार तक महंगे

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.