Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Share Market में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, IT और ऑटो स्टॉक्स में आई अच्छी खरीदारी
    व्यापार

    Share Market में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, IT और ऑटो स्टॉक्स में आई अच्छी खरीदारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Share Market News | भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 184 अंक की बढ़त के साथ 77,370.77 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 33 मिनट पर यह 0.65 फीसदी या 504 अंक की बढ़त के साथ 77,691 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.55 फीसदी या 136 अंक की बढ़त के साथ 24,207 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

    आईटी शेयरों में आई तेजी

    सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 1.60 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.74 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 0.62 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.09 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.42 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.74 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.41 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 0.20 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इससे इतर निफ्टी फार्मा में 1.04 फीसदी, निफ्टी मीडिया में -0.94 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.30 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.90 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 0.19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

    निफ्टी पर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

    जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। चार्ट पर त्रिकोणीय पैटर्न बन रहा है, जो आगे चलकर किसी बड़ी चाल का संकेत दे सकता है। हालांकि, उनका मानना है कि फिलहाल बाजार की दिशा पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पहले उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है, उसके बाद ही स्पष्ट ट्रेंड देखने को मिलेगा। उनके मुताबिक फिलहाल 23,940 से 24,270 का दायरा निवेशकों के लिए सबसे अहम रहेगा।

    इन IT स्टॉक्स में आई तेजी

    सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर एचसीएल टेक का शेयर 2.88 फीसदी की तेजी के साथ 1209 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। टीसीएस का शेयर 1.29 फीसदी उछलकर 2229 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। टेक महिंद्रा का शेयर 2.92 फीसदी चढ़कर 1554 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, इन्फोसिस का शेयर 1.78 फीसदी की बढ़त के साथ 1101 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीएनबी का मुनाफा तीन गुना उछला; HDFC, ICICI, एक्सिस, कोटक और यस बैंक का भी मजबूत प्रदर्शन

    July 18, 2026

    ITR दाखिल करने की लास्ट डेट नजदीक, गलतियों से बचने के लिए इन 6 बातों का रखें ध्यान

    July 18, 2026

    सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क बनाने के लिए जियो को मिली मंजूरी

    July 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.