Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मदद करने आई थी ,मौसा से ही लड़ा बैठी इश्क’मौसा के प्यार में पागल हुई सगी भांजी, मौसी के उड़े होश…
    मुख्य समाचार

    मदद करने आई थी ,मौसा से ही लड़ा बैठी इश्क’मौसा के प्यार में पागल हुई सगी भांजी, मौसी के उड़े होश…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश – फतेहपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। जहां एक युवती अपने ही सगे मौसा (खालू) के प्यार में इस कदर गिरफ्तार हुई कि उसने दुनियादारी और लोक-लाज की सारी दीवारें तोड़ दीं। युवती बीच सड़क पर चिल्ला-चिल्लाकर जिद करती रही कि वह अपने मौसा की दूसरी पत्नी बनकर रहना चाहती है।

    बीच सड़क पर घंटों चला तमाशा
    मामला फतेहपुर के शादीपुर इलाके का है। बताया जा रहा है कि युवती अपने मौसा के घर रहने आई थी। जब उसके घरवाले उसे वापस ले जाने पहुंचे, तो युवती ने जाने से साफ इनकार कर दिया। वह सड़क पर ही चीखने-चिल्लाने लगी कि मुझे मौसा के साथ ही रहना है। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और करीब कई घंटों तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

    ‘सबकी दो बीवियां होती हैं, मैं भी वहीं रहूंगी’
    हैरानी की बात यह है कि मौसा पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। जब लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने बेबाकी से कहा कि सबकी दो-दो बीवियां होती हैं, मुझे उनके साथ ही रहना है और मैं उनकी पत्नी बनकर रहूंगी। आखिरकार, परिजनों ने उसे जबरन पकड़कर ऑटो में बैठाया और रोती-चिल्लाती युवती को घर ले गए।

    मदद करने आई थी भांजी, मौसा से ही लड़ा बैठी इश्क
    इस पूरे विवाद की जड़ 18 महीने पुरानी है। युवती की मौसी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले जब उनके बच्चे का जन्म हुआ था और उनका ऑपरेशन हुआ था, तब उन्होंने अपनी सगी बहन की बेटी (भांजी) को मदद के लिए घर बुलाया था। मदद के बहाने घर आई भांजी की नजदीकियां अपने ही मौसा से बढ़ गईं। मौसी का आरोप है कि इस अवैध रिश्ते की वजह से घर में कई बार मारपीट और तनाव की स्थिति बनी, लेकिन भांजी हटने को तैयार नहीं है।

    बिना पुलिस केस के घर ले गए परिजन
    चूंकि मामला सगे रिश्तेदारों और परिवार के बीच का था, इसलिए किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत (FIR) दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल, यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग रिश्तों के इस बदलते स्वरूप को देखकर हैरान हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.