खेल
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद शिवम दुबे फ्लाइट नहीं मिलने पर ट्रेन से मुंबई पहुंचे. ऑलराउंडर ने 3rd AC में कैप और मास्क पहनकर सफर किया ताकि फैंस उन्हें पहचान न सकें.
भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. हालांकि फाइनल जीतने के बाद उनका मुंबई लौटने का तरीका काफी दिलचस्प रहा. अहमदाबाद के लिए फ्लाइट टिकट नहीं मिलने के कारण दुबे को अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेन से ट्रेवल करना पड़ा. घर वापस लौटने के लिए उन्होंने 3rd AC कोच में सफर किया.



