Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेख
    • नारायणपुर जिला प्रशासन की पहल से पुनर्वासित युवाओं को NSD नई दिल्ली के विशेषज्ञों से मिला 30 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एशियन गेम्स की कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी से बात कर दी बधाई, कहा आपने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
    • रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट
    • सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
    • नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश को 51 दिन बाद भी दर्शकों का मिल रहा प्यार…
    • सेवा की कहानी: ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
    • सेवा की कहानी -बूंद-बूंद सहेजकर जल सुरक्षा की राह पर ‘मुल्ले’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप: रायपुर में पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को किया घायल…
    क्राइम

    ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप: रायपुर में पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को किया घायल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    fresh crime scene at night
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर –  राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों की चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पत्नी और बच्चों की हत्या का आरोप
    जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के सियनमरा निवासी भुनेश्वर साहू डूमरतराई के साहू पारा में एक मकान में किराए से रहता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद के बाद भुनेश्वर साहू ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दोनों नाबालिग बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया।

    हमले में तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घर मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस
    आज तड़के घर मालिक को घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने तत्काल माना थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    आरोपी मेकाहारा में भर्ती
    घटना में घायल आरोपी भुनेश्वर साहू को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस उसकी हालत और उपचार की जानकारी के साथ-साथ घटना के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

    पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    घटना के बाद डूमरतराई इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एशियन गेम्स की कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी से बात कर दी बधाई, कहा आपने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

    September 27, 2026

    रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट

    September 27, 2026

    तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ कल,राज्यपाल श्री डेका करेंगे शुभारंभ…

    September 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.