Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    • प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • 4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»उद्धव को झटका, शिवसेना में शामिलसचिन अहीर ने डिप्टी स्पीकर के लिए किया नामांकन
    राजनीति

    उद्धव को झटका, शिवसेना में शामिलसचिन अहीर ने डिप्टी स्पीकर के लिए किया नामांकन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है। यूबीटी के विधान परिषद सदस्य (MLC) सचिन अहीर शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। उन्होंने विधान परिषद में डिप्टी स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वरली से आदित्य ठाकरे की जीत में सचिन अहीर की बड़ी भूमिका मानी गई थी। सचिन अहीर को मुंबई की पॉलिटिक्स में उद्धव ठाकरे का सबसे ज्यादा विश्वासपात्र माना जाता था। अभी तक महाराष्ट्र में विधानपरिषद की उपसभापति नीलम गोरहे थीं। उनक कार्यकाल पूरा होने के बार शिवसेना ने सचिन अहीर का नामांकन दाखिल कराया है।

    मजदूर नेता से डिप्टी स्पीकर का सफर!

    सचिन अहीर (54) ने 1993 में राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के साथ अपना काम शुरू किया। सचिव पद पर रहने के बाद में संघ के अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद सचिन अहिर 1996 से महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय कामगार संघ के भी प्रमुख रहे हैं। उन्होंने मझगांव डॉक, महिंद्रा एंड महिंद्रा यूनियन आदि का भी नेतृत्व किया। उन्होंने इन सभी उद्योगों में मजदूरों के वेतन वृद्धि के समझौते करवाकर मजदूर आंदोलन को भी प्रभावित किया। इससे वह बड़ा नाम हासिल किया। वह इसके बाद 1999 से 2019 तक एनसीपी में रहे। शिवसेना में आने के बाद वर्ली सीट छोड़ी थी। वह मुंबई अंडरवर्ल्ड में डैडी का खिताब रखने वाले अरुण गवली रिश्ते में सचिन अहीर मामा हैं।

    कौन हैं सचिन अहीर

    वह 21 मार्च, 1972 को जन्मे सचिन अहिर मुंबई में दही हांडी फेस्टिवल के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ श्री संकल्प प्रतिष्ठान चलाते हैं। यह प्रतिष्ठान पूरे वर्ली में बेहद पॉपुलर है। सचिन अहिर वर्तमान में महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं। इससे पहले वह तीन बार विधायकी का चुनाव भी जीत चुके हैं। वह पहली बार 1999 में विधायक बने थे। वह 2009 में महाराष्ट्र के हाउसिंग मिनिस्टर बने थे। उद्धव ठाकरे ने सचिन अहीर को 2020 में शिवसेना का डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। सचिन अहीर ने राजनीति की शुरुआत शरद पवार की NCP से की थी। बाद में वह शिवसेना में आ गए थे। आदित्य ठाकरे की वरली सीट से जीत में सचिन अहीर की भूमिका मानी जाती है। पिछले चुनाव में शिवसेना ने आदित्य को हराने के लिए मिलिंद देवड़ा को उतारा था लेकिन आदित्य ठाकरे फिर भी जीत गए थे, जब मनसे ने संदीप देशपांडे को उतारा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जयराम रमेश ने E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कम माइलेज और वाहनों की अनुकूलता पर उठाए सवाल

    August 21, 2026

    ‘जब तक जिंदा हूं, कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे’, शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर किया बड़ा दावा

    August 20, 2026

    ‘वंदे मातरम’ का अपमान, अमित शाह का सोनिया गांधी पर सीधा हमला, बोले- माफी मांगे कांग्रेस

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.