Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»अंतरिक्ष में दिखा चौंकाने वाला नजारा! ग्रहों को निगल गया तारा, फिर अचानक हो गया हरा, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
    अजब गजब

    अंतरिक्ष में दिखा चौंकाने वाला नजारा! ग्रहों को निगल गया तारा, फिर अचानक हो गया हरा, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में एक हैरान करने वाली खोज की है। उन्होंने पहली हरा तारा देखा है, जिसका नाम WD J1330+6435 है। उन्होंने इसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।  

    वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में पहली बार कुछ ऐसा देखा जिसने उनको हैरान कर दिया है। उन्होंने अंतरिक्ष में एक हरे रंग की तारे की खोज की है, जिसका नाम WD J1330+6435 है। यह हरे रंग का तारा 280 प्रकाश वर्ष दूर मिल्की वे गैलेक्सी के ड्रेको तारामंडल में स्थित है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक सफेद बौना तारा है। इसके अंदर उन ग्रहों के टूटे हिस्से समा गए, जो कभी इसके आसपास परिक्रमा करते थे। उन्होंने इन इलाकों में आए सोडियम औप तारे में मौजूद हीलियम के बीच होने वाली प्रक्रिया ने कारण यह तारा हरे रंग का नजर आता है। 

    आमतौर पर तारों का रंग उनके तापमान पर निर्भर होता है। ठंडे तारा नारंगी दिखाई देता है, सूरज जैसे तारे सफेद और ज्यादा गर्म तारे हल्के नीले रंग नजर आ सकते हैं। लेकिन यह तारा इन सभी से अलग है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा बोना तारा खोजा है, जिसका रंग हल्का गुलाबी है। इस खोजों से खुलासा हुआ है कि तारों में मौजूद अलग-अलग तत्व उनके रंग को प्रभावित कर सकते हैं।

    वैज्ञानिकों ने WD J1330+6435 पर शोध किया है। इसके बाहरी हिस्से में कैल्शियम, लिथियम और सोडियम जैसे तत्व पाए गए। यह तत्व उन ग्रहों के टूटे हिस्सों से आए हैं, जो इस तारे के आसपास घूमते थे। समय के साथ इन ग्रहों के हिस्से तारे में समा गए। इस तारे के हरे रंग में सोडियम की अहम भूमिका है। आमतौर पर सोडियम नारंगी रंग की रोशनी को सोख लेता है, जिसके कारण सोडियम वाली स्ट्रीट लाइट नारंगी रंग की नजर आती हैं। लेकिन इस तारे में सोडियम के साथ कुछ अलग हो रहा है।

    कैसे रंग को सोडियम और हीलियम ने किया प्रभावित? 

    वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तारे में घनत्व बहुत अधिक है। यहां पर लगातार सोडियम के परमाणु की हीलियम के परमाणुओं से टक्कर होती है। इनकी वजह से सोडियम के काम करने का तरीका बदल जाता है, जिसके बाद वह पीले, नारंगी और लाल रंग की रोशनी के कुछ हिस्सों को भी सोखने लगता है, जिसका तारे से निकलने वाली रोशनी प्रभावित होती है। रोशनी में अलग-अलग रंगों का संतुलन बदलता है, तो यह तारा हरे रंग का नजर आता है। 

    वैज्ञानिकों का कहना है कि सूरज जैसे सामान्य तारों में ऐसा रंग नहीं दिखाई देता है। सफेस बौने तारे पृथ्वी के आकार के हो सकते हैं। यह किसी तारे के जीवन के आखिरी चरण में बनते हैं। इनमें बहुत अधिक पदार्थ भरे होते हैं। आमतौर पर एक सफेद बौने तारे में सूरज के करीब आधे हिस्से बराबर द्रव्यमान हो सकता है। WD J1330+6435 में भी सोडियम के कारण नारंगी रोशनी का बड़ा हिस्सा सोखा जाता है, जिससेतारे का रंग हरा नजर आने लगता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत का सबसे अमीर गांव, बैंकों को करोड़ों का लोन देने की हैसियत रखते हैं यहां के किसान

    October 22, 2026

    लक्ष्मण के सामने शूर्पणखा ने गाया ऐसा गाना, रामलीला का वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे 

    October 18, 2026

    मुंबई में गरबा देख भावुक हुई विदेशी लड़की, बोली- भारत छोड़ने के बाद इन पलों को बहुत याद करूंगी

    October 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.