Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»अंतरिक्ष से लौटते ही शुभांशु शुक्ला ने पत्नी को लगाया गले, गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं डॉक्टर वाइफ, देखें इमोशनल Photos
    लाइफस्टाइल

    अंतरिक्ष से लौटते ही शुभांशु शुक्ला ने पत्नी को लगाया गले, गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं डॉक्टर वाइफ, देखें इमोशनल Photos

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंतरिक्ष में 18 दिनों का ऐतिहासिक मिशन पूरा करने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आखिरकार धरती पर लौट आए हैं. घर वापस लौटने के बाद जैसे ही उन्होंने अपने बेटे और पत्नी को गले लगाया, हर किसी की आंखें नम हो गईं. इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें शुभांशु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जो अब खूब वायरल हो रही हैं. खासकर इन तस्वीरों में उनकी पत्नी, डॉक्टर कामना शुक्ला का खूबसूरत और सादगीभरा अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है. आइए एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर-

    जब परिवार से मिले शुभांशु शुक्ला

    बता दें कि अंतरिक्ष में जाने से पहले शुभांशु को करीब 2 महीने तक क्वारंटीन रहना पड़ा था. इस दौरान वे अपने परिवार से 8 मीटर दूरी से मिल पाते थे. ऐसे में जब इतने दिनों बाद उन्होंने पत्नी और बेटे को न सिर्फ देखा बल्कि गले भी लगाया, तो ये पल उनके लिए बहुत ही इमोशनल और खास बन गया. इस बेहद खूबसूरत लम्हें से जुड़ी फीलिंग्स शेयर करते हुए शुभांशु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘अंतरिक्ष की उड़ान अद्भुत होती है, लेकिन लंबे समय के बाद अपनों से मिलना भी उतना ही अद्भुत होता है. मुझे क्वारंटाइन में गए हुए दो महीने हो गए हैं. उस वक्त मेरे बच्चे को बताया गया था कि उसके हाथों में कीटाणु हैं, इसलिए वो अपने पापा को नहीं छू सकता. जब भी वो मुझसे मिलने आता था, तो अपनी मां से पूछता था, ‘क्या मैं हाथ धोकर पापा को टच कर लूं?’ वो वक्त मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था. अब, इतने दिन बाद जब मैंने फिर से अपने परिवार को गले लगाया, तो महसूस हुआ कि मैं वाकई घर लौट आया हूं.’

    शुभांशु ने आगे लिखा, ‘आप भी आज ही अपने लव्ड वन को बताइए कि आपके लिए वो कितने खास हैं और आप उनसे कितना प्यार करते हैं. हम जिंदगी की भागदौड़ में अक्सर यह भूल जाते हैं कि हमारी लाइफ में हमारे अपने ही सबसे ज्यादा कीमती होते हैं.’पत्नी के लुक ने जीता लोगों को दिल

    अब, बात शुभांशु शुक्ला की वाइफ की करें, तो इस खास मौके पर डॉक्टर कामना शुक्ला हल्के गुलाबी रंग की ऑर्गेंजा साड़ी पहने नजर आईं. उनकी इस बेहद खूबसूरत साड़ी में सिल्वर और ब्राउन सेक्विन स्टार्स लगे थे. साड़ी का बॉर्डर सितारों की बेल से सजा हुआ था और बूटियों वाला डिजाइन इसे और खूबसूरत बना रहा था. डॉक्टर कामना ने इसे बेहद सिंपल तरीके से कैरी किया था, इसके साथ ही काले सनग्लासेस, ईयररिंग्स और हाथों में कंगन पहने हुए थे. उनके इस लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

    फोटोज में शुभांशु अपने 6 साल के बेटे को भी गले लगाते नजर आ रहे हैं.  बता दें कि शुभांशु अंतरिक्ष में 18 दिन बिताने के बाद 15 जुलाई को धरती पर लौटे हैं. ये  उनके साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व का पल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा? आज़माएं ये असरदार घरेलू नुस्खे!

    May 12, 2026

    Akshay Kumar ने करवाई Vision Correction सर्जरी, ये प्रोसीजर हो रहा है आम

    May 9, 2026

    खुशबुओं की दुनिया में काफी जाने पहचाने नाम हैं ‘ इत्र ‘ और ‘ऊद’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीच का अंतर क्या है?

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.