Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
    • क्या आप जानते है?ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों लिखा होता है ‘X’, 90% यात्री नहीं जानते इस खास निशान का मतलब…
    • ऑफिस का लैपटॉप काम के लिए दिया जाता है, इसलिए उसका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए, नहीं करने चाहिए ये पर्सनल काम
    • बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में ‘सुगम दर्शन’ का ₹1100 चार्ज,आम-खास’ सभी को लगेगी पर्ची, नई SOP जारी
    • नदी की लहरों के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत… 
    • प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर,AIIMS रायपुर के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष निगरानी…
    • दर्दनाक सड़क हादसा:तीन लोगों की मौके पर ही मौत ,एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल CM योगी ने जताया दुख…
    • बीजापुर में 10 करोड़ का तेंदूपत्ता कैसे जला?डीएफओ हटे,अब बाकी जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“साहब! मैं जिंदा हूं, मेरे पिता-भाई को रिहा कर दीजिए, युवती को मृत मानकर परिवार को भेजा जेल, वह एक महीने बाद पहुंची थाने
    राष्ट्रीय

    “साहब! मैं जिंदा हूं, मेरे पिता-भाई को रिहा कर दीजिए, युवती को मृत मानकर परिवार को भेजा जेल, वह एक महीने बाद पहुंची थाने

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती को पुलिस ने मृत मानकर उसके पिता और भाई को उसकी हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया था, वही युवती अचानक थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से कहा- “साहब! मैं जिंदा हूं, मेरे पिता-भाई निर्दोष हैं, इन्हें रिहा कर दीजिए।”

    युवती के जिंदा मिलने से पुलिस महकमे और गांव में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने उसके थंब इंप्रेशन और सरकारी आइडी के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की और अब पिता तथा भाई को जेल से रिहा करने की कार्रवाई की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम खडक़ी निवासी बापूराव की बेटी शिवानी 24 अप्रेल को लापता हो गई थी। परिजन ने 1 मई को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि शिवानी अपने ही गांव के युवक अर्जुन के साथ नासिक के आगे एक गांव में चली गई थी, जहां दोनों मजदूरी करने लगे थे। इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई जेल में बंद हैं। इसके बाद वह गांव लौटी और खुद को जिंदा बताते हुए थाने पहुंची। शिवानी के जिंदा मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस बुधवार रात उसे और अर्जुन को अपने साथ जलगांव जामोद ले गई।

    युवती का सिर कटा शव मिला था

    शिवानी की गुमशुदगी के दौरान महाराष्ट्र के जलगांव जामोद क्षेत्र में एक युवती का सिर कटा और जला हुआ शव मिला था। जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। ऑनलाइन गुमशुदगी के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस बुरहानपुर पहुंची और खकनार पुलिस से जानकारी लेकर उस शव की पहचान शिवानी के रूप में कर ली। इसी आधार पर हत्या की आशंका जताते हुए उसके पिता बापूराव और भाई अजय को गिरफ्तार कर बुलढाणा जेल भेज दिया गया था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जांच में पता चला कि क्षेत्र का ही युवक अर्जुन भी लापता है और दोनों के साथ होने की जानकारी सामने आई थी। दोनों की तलाश जारी थी, तभी यह पूरा मामला सामने आया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में ‘सुगम दर्शन’ का ₹1100 चार्ज,आम-खास’ सभी को लगेगी पर्ची, नई SOP जारी

    May 29, 2026

    दर्दनाक सड़क हादसा:तीन लोगों की मौके पर ही मौत ,एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल CM योगी ने जताया दुख…

    May 29, 2026

    देश की सभी हाई कोर्ट को SC का निर्देश, आदेश सुरक्षित रखने के तीन महीने के अंदर फैसला सुनाएं’

    May 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.