Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि
    • अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हो रहा है आयोजित
    • छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
    • अनंत सिंह की बेटी की शादी के महाभोज में उमड़ी भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल…हवा में उछालने पड़े पत्तल…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    छत्तीसगढ़

    अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत महिलाओं अनुसूचित जनजाति समेत पीवीटीजी परिवारों को मिल रही आजीविका की नई ताकत

    जल सरंक्षण, रोजगार के साथ मछली पालन, सिंचाई और सब्जी उत्पादन से बढ़ेगी आमदनी

    रायपुर- वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत गांवों में अब पानी की हर बूंद समृद्धि का आधार बनने जा रही है। जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं और विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया आजीविका डबरी निर्माण अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। इस योजना के तहत जहां पिछले वर्ष 10 हजार डबरियां बनाने का लक्ष्य था, वहीं लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक यानी 15 हजार डबरियों का निर्माण किया गया। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में 20 हजार डबरियों के लक्ष्य के मुकाबले वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत अब तक 23 हजार से अधिक डबरियों को ग्रामसभाओं की मांग और अनुमोदन के बाद स्वीकृति मिल चुकी है। खास बात यह है कि इन डबरियों का निर्माण अंतर्गत सूचना पटल में महिलाओं के नाम लिखा जा रहा है यह निजी भूमि में किया जा रहा है, ताकि जल संरक्षण के साथ उन्हें अपनी परिसंपत्ति और आमदनी का स्थायी साधन भी मिल सके।

    महिलाओं के नाम पर बन रही परिसंपत्ति, बढ़ेगा आर्थिक अधिकार
    अभियान में महिलाओं और पीवीटीजी परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। डबरियों का निर्माण में महिलाओं के नाम सूचना पटल पर लिखा जाकर उनकी निजी भूमि में कराया जा रहा है। डबरी में मछली पालन, सिंचाई और सब्जी उत्पादन जैसी गतिविधियां परिवार की आय बढ़ाने में मददगार बनेंगी। इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने के साथ परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भूमिका भी मजबूत होगी। विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए यह पहल और भी महत्वपूर्ण है। सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से इन परिवारों को खेती और बागवानी के लिए पानी मिलेगा। इससे कृषि गतिविधियों का विस्तार और आय के नए साधन विकसित करने में मदद मिलेगी।

    बैगा परिवारों सहित कई हितग्राही आत्मनिर्भरता की राह पर
    आजीविका डबरी निर्माण अभियान का लाभ प्रदेश के अलग-अलग जिलों के ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रहा है। कबीरधाम जिले के अधरूराम बैगा को प्रधानमंत्री जनमन आवास के साथ आजीविका डबरी की सुविधा भी मिली है। इसी तरह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गोलरडीह ग्राम पंचायत के हीरालाल बैगा, जशपुर जिले की रजनी बाई, बलरामपुर जिले की बंगुरकेला ग्राम पंचायत की पुष्पा देवी और कोंडागांव जिले की कचोरा ग्राम पंचायत की सोनादई पोयाम भी इस पहल के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    इन हितग्राही परिवारों के लिए डबरियां भविष्य में मछली पालन, सिंचाई और कृषि आधारित गतिविधियों के जरिए नियमित अतिरिक्त आय का माध्यम बन सकती हैं। इस तरह योजना का लाभ केवल एक निर्माण कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण परिवारों को अपनी आजीविका के लिए स्थायी संसाधन उपलब्ध कराने की पहल है।

    जल संरक्षण के साथ गांव में ही रोजगार
    इस अभियान की खासियत यह है कि इसमें जल संरक्षण और रोजगार सृजन को एक साथ जोड़ा गया है। डबरी निर्माण से वर्षा जल का संचयन, भूजल संवर्धन और स्थानीय जल संसाधनों का संरक्षण हो रहा है। वहीं, निर्माण कार्यों के दौरान ग्रामीण श्रमिकों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यही डबरियां हितग्राही परिवारों के लिए लंबे समय तक आजीविका का साधन बन रही हैं। इस प्रकार एक ही परिसंपत्ति से तत्काल रोजगार और भविष्य में आय के अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

    प्रदेश जल से संबंधित क्रिटिकल विकासखंडों से मुक्त
    अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप अब प्रदेश में एक भी जल से संबंधित क्रिटिकल विकासखंड नहीं बचा है।
    यह प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही जल के संबंध सेमी-क्रिटिकल विकासखंडों की संख्या भी 21 से घटकर 19 हो गई है।

    क्यूआर कोड से मिलेगी हर डबरी की जानकारी
    योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्मित परिसंपत्तियों पर क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं। प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित रोजगार दिवस एवं आवास दिवस पर ग्रामीणों जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया भी बताई जा रही है। ग्रामसभा की मांग और अनुमोदन के आधार पर आगे बढ़ रहा यह अभियान जल संरक्षण को ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और जनजातीय परिवारों की आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ रहा है। लक्ष्य से अधिक निर्माण और निर्धारित लक्ष्य से आगे पहुंचती स्वीकृतियां इस बात का संकेत हैं कि आजीविका डबरी गांवों में रोजगार और समृद्धि का नया आधार बन रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि

    November 26, 2026

    उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

    November 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.