Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…
    • हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा
    • बलरामपुर में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,चीखने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण फिर जो हुआ…
    • छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य
    • कर्नाटक के सीएम और उनकी 40 साल पुरानी दोस्त यज्दी रोडकिंग बाइक
    • लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार
    • ‘ नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म’ , US-Iran तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    • पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू की अदालत ने लश्कर चीफ हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट किया जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बहनों की AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर किया जा रहा था ब्लैकमेल,भाई ने खा लिया सल्फास
    क्राइम

    बहनों की AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर किया जा रहा था ब्लैकमेल,भाई ने खा लिया सल्फास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद:

    हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. ओल्ड थाना क्षेत्र के बसेलवा कॉलोनी में 19 साल के लड़के ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली. दरअसल कुछ लोगों ने AI से उसके और उसकी बहन के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए थे. इन फोटो और वीडियो को दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

    जानकारी के मुताबिक, मृतक राहुल DAV कॉलेज में सेकंड ईयर का स्टूडेंट था. वह अपने परिवार के साथ बसेलवा कॉलोनी में रहता था. राहुल के पिता ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले किसी ने बेटे का मोबाइल फोन हैक कर लिया था. कुछ लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर राहुल और उसकी बहनों की न्यूड फोटो और वीडियो बना दीं. इन फर्जी तस्वीरों और वीडियो को वॉट्सऐप पर भेजकर वे लोग राहुल से करीब 20 हजार रुपये मांग रहे थे. पैसे न देने पर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी आरोपियों ने दी थी.

    इस ब्लैकमेलिंग से राहुल बहुत ज्यादा परेशान था. पिछले 15 दिनों से उसका व्यवहार बहुत ज्यादा बदल गया था. न तो वह ठीक से खाना खा रहा था, न ही ज्यादा बात कर रहा था. वह चुपचाप कमरे में रहता था. परिजनों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतनी बड़ी मानसिक परेशानी से जूझ रहा है. शनिवार शाम करीब 7 बजे राहुल ने अपने कमरे में सल्फास की गोलियां खा लीं. हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंते, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…

    July 14, 2026

    हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा

    July 14, 2026

    बलरामपुर में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,चीखने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण फिर जो हुआ…

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.