Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»स्‍कि‍न एक्‍सपर्ट ने बताया यह चीज आपकी नींद, मूड और हॉर्मोन सब ठीक कर देगी, हर वक्‍त रहेंगे फ‍िर खुश
    लाइफस्टाइल

    स्‍कि‍न एक्‍सपर्ट ने बताया यह चीज आपकी नींद, मूड और हॉर्मोन सब ठीक कर देगी, हर वक्‍त रहेंगे फ‍िर खुश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुबह-सुबह ही थकान, दिनभर मूड स्विंग्स, रात को नींद डिस्टर्ब और स्किन भी हेल्प मांग रही है? अगर हां तो आपको सही सप्लीमेंट की जरूरत है. अब अगर आपकी थकान, स्किन और नींद प्रॉब्लम, स्ट्रेस, खराब डाइजेशन और हॉर्मोन इम्बैलेंस…सिर्फ एक छोटे से सप्लीमेंट से एकदम दुरुस्त हो जाए तो? डाइटिशियन और स्किन एक्सपर्ट गगन सिंधु ने कुछ सप्लीमेंट्स बताए हैं, जो ऐसा कमाल कर सकते हैं. उनका कहना है, महिलाओं और पुरुषों को अपनी डेली लाइफ में एक-एक ऐसा सप्लीमेंट जरूर लेना चाहिए, जो उनके शरीर के हर जरूरी काम को अंदर से सपोर्ट करे. 

    महिलाओं के लिए मैग्नीशियम है लाइफलाइन

    गगन सिंधु ने मैग्नीशियम को महिलाओं की लाइफलाइन माना है और इसे डेली डाइट में शामिल करने की सलाह दी है. उन्होंने इस सप्लीमेंट को महिलाएं के लिए बेहद जरूरी और बेस्ट बताया है. इससे फीमेल बॉडी को कई बेनिफिट्स मिल सकते हैं.महिलाओं के लिए मैग्नीशियम क्यों जरूरी है

    1. यह शरीर में हर जरूरी हॉर्मोन को बनाने में मदद करता है, चाहे वो पीरियड्स से जुड़े हों या थायरॉइड से.
    2. आपकी नींद बेहतर करता है. रात को करवटें बदलने की आदत कम होती है.
    3. स्ट्रेस कम करता है, जिससे माइंड रिलैक्स रहता है.
    4. पेट और डाइजेशन को दुरुस्त रखता है, कॉन्स्टिपेशन को भी कंट्रोल करता है।

    इसे कब और कितना लेना चाहिए

    डाइटिशियन गगन सिंधु कहती हैं कि सबसे अच्छी बात, मैग्नीशियम को लेने के लिए खाना खाने से पहले या बाद में नहीं देखना है, बस रात को सोने से पहले लेना होता है. एक महिला को 350–400 mg मैग्नीशियम हर दिन लेना चाहिए.

    पुरुषों के लिए जिंक है सेहत की चाबी

    गगन सिंधु का कहना है, अगर आप मर्द (Male) हैं, तो जिंक (Zinc) को कभी नजरअंदाज मत कीजिए. यह आपको न सिर्फ सेहतमंद बनाएगा बल्कि पूरी तरह फिट रखेगा. हर दिन की  डाइट में इसे शामिल करने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी दूर हो सकती हैं. डाइटिशियन के अनुसार, जिंक को आप दिन में किसी भी वक्त ले सकते हैं. इसे लाइफटाइम तक लेना चाहिए, क्योंकि इसकी जरूरत हर उम्र में रहती है.

    पुरुषों के लिए जिंक क्यों जरूरी है

    1. ये आपके शरीर में इंफ्लेमेशन कम करता है, यानी सूजन और इंफेक्शन से लड़ता है.
    2. हार्ट अटैक का रिस्क घटाता है, जो आजकल की भाग-दौड़ वाली लाइफ में बहुत आम हो गया है.
    3. ये मेल बॉडी में टेस्टोस्टेरोन और अन्य हॉर्मोन्स को बैलेंस करता है, जिससे आपकी एनर्जी और रिप्रोडक्टिव हेल्थ दोनों बेहतर होती है.

    मेल और फीमेल के लिए सबसे जरूरी एक सप्लीमेंट कौन सा है

    सिंधु कहती हैं कि महिला और पुरुष दोनों के लिए सबसे जरूरी और बेस्ट सप्लीमेंट Vitamin D  है. क्योंकि ये आपकी हड्डियों, इम्यूनिटी और मूड को हेल्दी रखता है. कमजोरी, चिड़चिड़ापन दूर करता है और बार-बार बीमार नहीं पड़ने देता है. लेकिन इसका डोज बिना जांच करवाए नहीं लेना चाहिए. इसके अलावा आयरन और B12 को भी नहीं भूलना चाहिए और इन्हें भी रेगुलर तौर पर टेस्ट कराकर लेते रहना चाहिए. ये दोनों आपकी एनर्जी, फोकस और स्किन के लिए बेहद जरूरी हैं. खासकर महिलाएं, जो अक्सर आयरन की कमी से थकान और बाल झड़ने जैसी समस्याएं झेलती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा? आज़माएं ये असरदार घरेलू नुस्खे!

    May 12, 2026

    Akshay Kumar ने करवाई Vision Correction सर्जरी, ये प्रोसीजर हो रहा है आम

    May 9, 2026

    खुशबुओं की दुनिया में काफी जाने पहचाने नाम हैं ‘ इत्र ‘ और ‘ऊद’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीच का अंतर क्या है?

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.