Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
    • राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
    • जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
    • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
    • बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»ऑटोमोबाइल»Skoda Auto India की आने वाली परफॉर्मेंस एसयूवी Skoda Kodiaq RS ने बुकिंग शुरू होते ही रच दिया इतिहास
    ऑटोमोबाइल

    Skoda Auto India की आने वाली परफॉर्मेंस एसयूवी Skoda Kodiaq RS ने बुकिंग शुरू होते ही रच दिया इतिहास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Skoda ने अपनी आने वाली फ्लैगशिप SUV Skoda Kodiaq RS को लॉन्च से पहले ही बेच दिया. दरअसल, 22 जून को जैसे ही इस कार की बुकिंग खुली, महज 6 मिनट के अंदर इसका पहला बैच पूरी तरह से बिक गया. हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी ने अभी तक इस कार की कीमत की घोषणा भी नहीं की है, फिर भी इसे खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त होड़ मच गई.

    कंपनी ने बताया कि कोडिएक (Kodiaq) के इस सबसे पावरफुल वर्जन को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त दीवानगी है. हालांकि अभी तक कार की कीमतों का ऐलान होना बाकी है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है. इसके बावजूद लोगों ने बिना कीमत जाने ही इसे हाथों-हाथ बुक कर लिया.

    सुपरकार जैसा दमदार इंजन

    इस गाड़ी की सबसे बड़ी USP इसका इंजन है. स्कोडा कोडिएक आरएस के हुड के नीचे 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 265 हॉर्सपावर की ताकत और 400 एनएम का भारी टॉर्क पैदा करता है. यह पावर सामान्य कोडिएक मॉडल से कहीं ज्यादा है. इसमें 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (DCT) दिया गया है, जो इसके ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के जरिए चारों पहियों को पावर भेजता है. कंपनी का दावा है कि यह कार महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.

    शानदार रफ्तार के साथ-साथ कार का संतुलन बना रहे, इसके लिए स्कोडा ने इसमें ‘डायनेमिक चेसिस कंट्रोल प्लस’ (DCC Plus) तकनीक दी है. यह एक एडवांस्ड एडेप्टिव सस्पेंशन सिस्टम है जो सड़क की स्थिति के हिसाब से खुद को ढाल लेता है. इससे ड्राइवर को तेज रफ्तार में बेहतरीन स्टेबिलिटी मिलती है और केबिन के अंदर बैठे लोगों को बिल्कुल भी झटके महसूस नहीं होते हैं.

    कार के अंदर कदम रखते ही आपको एक ऑल-ब्लैक थीम वाला केबिन मिलता है, जिस पर रेड कलर की स्टिचिंग (सिलाई) की गई है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 13 स्पीकर्स वाला प्रीमियम कैंटन (Canton) ऑडियो सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा, कार में वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट स्पोर्ट्स सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे लग्जरी फीचर्स भी मिलते हैं.

    सुरक्षा के मामले में भी है ‘नंबर-1’

    कोडिएक आरएस में सुरक्षा के लिए 9 एयरबैग्स, एक 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), पार्किंग असिस्टेंस और सबसे एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) का सूट दिया गया है. कुल मिलाकर यह कार उन लोगों के लिए एक परफेक्ट पैकेज है जो एक ही गाड़ी में लग्जरी, सुरक्षा और सुपरकार जैसी रफ्तार चाहते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    22 सितंबर को आ सकती है नई Mahindra Thar Facelift, जाने कौन-कौन से नए फीचर्स मिलेंगे?

    September 18, 2026

    इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…

    September 7, 2026

    Alto K10 से लेकर Dzire CNG, Hyryder और Innova Hycross तक. देखें भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हर सेगमेंट में कारों की पूरी लिस्ट…

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.