Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारत में होने वाली है स्कोडा ऑक्टेविया RS की वापसी, मिलेगा पहले से ज्यादा दमदार अंदाज़
    व्यापार

    भारत में होने वाली है स्कोडा ऑक्टेविया RS की वापसी, मिलेगा पहले से ज्यादा दमदार अंदाज़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारत में स्पोर्ट्स सेडान के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। स्कोडा जल्द ही अपनी मशहूर परफॉर्मेंस कार ऑक्टेविया RS को एक बार फिर भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऑक्टेविया RS ने भारत में हमेशा से ही एक अलग फैन बेस बनाया है और अब इसके नए अवतार का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।

    17 अक्टूबर को लॉन्च होगी ऑक्टेविया RS
    स्कोडा ने पुष्टि की है कि वह अपनी परफॉर्मेंस सेडान कार को 17 अक्टूबर को लॉन्च करेगी, जबकि इच्छुक ग्राहक इसे 6 अक्टूबर से ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। स्कोडा के अनुसार इसे विदेश से आयात करके यहां पर बेचा जाएगा और भारत में इसकी केवल 100 यूनिट मंगवाई जाएंगी। ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 6 नवंबर से मिलेगी।

    पुराने व नए वर्ज़न की तुलना
    पिछला ऑक्टेविया RS भारत में पेट्रोल इंजन और स्पोर्टी लुक्स के साथ पेश किया गया था। तेज़ रफ्तार और बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स के कारण यह कार युवाओं और कार प्रेमियों की पहली पसंद बनी। हालांकि, सीमित संख्या में लाए जाने और ऊंची कीमत के चलते यह ज़्यादा लोगों तक नहीं पहुंच सकी।

    2025 ऑक्टाविया आरएस का भारत में डेब्ल्यू इसी साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में हो चुका है, और यही मॉडल देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। चूंकि ऑक्टाविया आरएस रेगुलर ऑक्टाविया का स्पोर्टी वर्जन है, इसलिए इसके बाहरी डिजाइन में ज्यादा अग्रेसिव एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसकी सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल काले रंग में है, और ‘आरएस’ बैजिंग भी काले रंग में है। अन्य एलिमेंट्स में ड्यूल-पोड मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट, वी-शेप एलईडी डीआरएल और पतली रैपअराउंड एलईडी टेल लाइट शामिल है। साइड में एयरोडायनामिक डिजाइन वाले 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    ‘आरएस’ मॉडल होने के कारण, इसमें पूरी ब्लैक केबिन थीम के साथ डैशबोर्ड व सीटों पर कुछ रेड एक्सेंट दिए गए हैं। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के हॉर्न पेड, मैटेलिक पेडल और स्पोर्ट्स सीटों पर ‘स्कोडा’ नाम लिखा हुआ है। स्कोडा ऑक्टाविया आरएस कार में एक 13-इंच फ्री-स्टेंडिंग टचस्क्रीन, एक 10-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन ऑटो एसी, आगे हीटेड और पावर्ड सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, एक वायरलेस फोन चार्जर, और एक प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग, ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एक 360 डिग्री कैमरा, और संभवत: एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर का पूरा सेट मिलेगा।

    कार की खूबियां
    अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऑक्टाविया आरएस में 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, और भारत में भी इसमें यही इंजन दिया जा सकता है:

    इंजन : 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल
    पावर : 265 पीएस
    टॉर्क : 370 एनएम
    गियरबॉक्स : 7-स्पीड डीसीटी
    एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटा) : 6.4 सेकंड
    टॉप स्पीड : 250 किलोमीटर प्रति घंटा

    प्रमुख प्रतिद्वंदी
    2025 स्कोडा ऑक्टाविया आरएस की कीमत 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू हो सकती है। भारत में लॉन्च होने के बाद ऑक्टेविया RS का मुकाबला BMW 2 Series Gran Coupe, Mercedes A-Class Limousine, और Audi A3 जैसी प्रीमियम एंट्री-लेवल कारों से होगा। वहीं परफॉर्मेंस और कीमत के हिसाब से यह Hyundai Elantra (Turbo वर्ज़न) और Kia EV6 (स्पोर्टी इलेक्ट्रिक कार) को भी चुनौती दे सकती है।

    ग्राहकों की संभावित प्रतिक्रिया
    कार प्रेमियों के बीच स्कोडा ऑक्टेविया RS की जबरदस्त डिमांड है। पहले भी इसके सीमित एडिशन कुछ ही दिनों में बिक गए थे। नए वर्ज़न को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसकी बुकिंग शुरू होते ही ग्राहक तेजी से प्रतिक्रिया देंगे। ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कार भारत में परफॉर्मेंस सेडान सेगमेंट को फिर से जीवंत कर सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आ गया SBI फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ, कितना है इश्यू साइज

    July 14, 2026

    कंटेंट क्रिएटर्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक, Amazon में 36% तक की छूट पर मिल रहे हैं ये 5 शानदार Laptop

    July 14, 2026

    कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.