Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘नींद’ बनी कालः मां-बाप के बीच में सो रहा था 21 दिन का मासूम, हुआ कुछ ऐसा कि बच्चे की चली गई जान
    राष्ट्रीय

    ‘नींद’ बनी कालः मां-बाप के बीच में सो रहा था 21 दिन का मासूम, हुआ कुछ ऐसा कि बच्चे की चली गई जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरोहा : जन्म के सिर्फ 26 दिन बाद ही एक मासूम की जिंदगी खत्म हो गई। गजरौला थाना क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव में शनिवार रात माता-पिता के साथ बेड पर सो रहे नवजात बच्चे की करवट बदलने से दबकर मौत हो गई। सुबह दूध पिलाने के लिए मां ने जब बच्चे को हिलाया तो वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। चीख-पुकार मच गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

    इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार

    मृतक बच्चे की पहचान सूफियान के रूप में हुई है। उसके पिता सद्दाम अब्बासी (25) पौधों की नर्सरी चलाते हैं। परिवार का घर कच्चा है। सद्दाम की शादी एक साल पहले आसमा से हुई थी। 10 नवंबर को आसमा ने बेटे को जन्म दिया था। जन्म के समय सूफियान को सांस लेने में दिक्कत हुई थी, इसलिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। दो दिन बाद परिवार उसे घर ले आया, लेकिन बाद में बच्चे को पीलिया हो गया।

    सद्दाम ने बताया, ‘हमने बेड के बीच में बच्चे को सुलाया था। मैं और पत्नी उसके अगल-बगल लेटे थे। रात में पता नहीं कब करवट बदली और बच्चा दब गया। सुबह आसमा दूध गर्म करके लाई और बच्चे को पिलाने की कोशिश की। बच्चे में कोई हरकत नहीं देखकर वह चीख पड़ी। मैं उठा तो दोनों ने बच्चे को हिलाया-डुलाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। तुरंत उसे गजरौला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही सद्दाम और आसमा फूट-फूटकर रोने लगे। गम में डूबे दोनों ने अस्पताल में ही एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। परिजनों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।

    नवजात के साथ सोते समय रखें ये सावधानियां

    बाल रोग विशेषज्ञ बताते हैं, ‘नवजात शिशु बेहद नाजुक होते हैं। माता-पिता के साथ एक ही बेड पर सोना उनके लिए खतरनाक हो सकता है। करवट बदलने या गहरी नींद में बच्चा दब सकता है। हमेशा बच्चे के लिए अलग क्रिब या सुरक्षित बिस्तर का इस्तेमाल करें। बेड पर अतिरिक्त तकिए, भारी कंबल या खिलौने न रखें। रात में दूध पिलाने के लिए अलग से उठकर बच्चे को गोद में लें। ऐसी सावधानी से कई हादसे रोके जा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया

    September 3, 2026

    पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’

    September 3, 2026

    पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स! अब Fly91 के साथ भरेंगे नई उड़ान…

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.