Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि
    • घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
    • महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    • अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»शेयर बाजार खुलते ही फिसला, सेंसेक्स 111 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
    व्यापार

    शेयर बाजार खुलते ही फिसला, सेंसेक्स 111 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई  दिल्ली । भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों प्रमुख सूचकांक शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले।

    इस गिरावट के पीछे दो प्रमुख कारण माने जा रहे हैं-अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली।

    बाजार खुलते समय सेंसेक्स 111.17 अंक गिरकर 81,074.41 पर और निफ्टी 33.45 अंक फिसलकर 24,734.90 पर आ गए।
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी किए गए नए कार्यकारी आदेश के तहत, भारत सहित लगभग 70 देशों के निर्यात पर 25 प्रतिशत तक का आयात शुल्क लगाया जाएगा।

    इस फैसले से भारत के कई सेक्टर प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीद पर संभावित “पेनल्टी” को लेकर आदेश में कोई स्पष्टता नहीं दी गई है।

    इसके अलावा, गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹5,588.91 करोड़ की इक्विटी बिक्री की, जिससे घरेलू बाजार पर भारी दबाव बना।

    जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वी.के. विजयकुमार के अनुसार चूंकि नया टैरिफ 7 अगस्त से प्रभावी होगा, देशों के पास बातचीत के जरिए राहत पाने का मौका है। बाजार इस टैरिफ को फिलहाल अल्पकालिक मान रहा है।
    प्रमुख कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर

    सन फार्मा के शेयरों में 5% से अधिक गिरावट, क्योंकि कंपनी का Q1 नेट प्रॉफिट 20% घटकर ₹2,279 करोड़ रहा। अन्य गिरावट वाले शेयरों में- महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो शामिल दिखे। इसके अलावा, मजबूती वाले शेयरों में- हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी शामिल रहे।
    वैश्विक संकेत भी कमजोर

    एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों-कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का SSE कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग—में भी गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड की कीमत भी 0.97% गिरकर $72.53 प्रति बैरल पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र (गुरुवार) में सेंसेक्स 296.28 अंक की गिरावट के साथ 81,185.58 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 86.70 अंक टूटकर 24,768.35 पर बंद हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Gold-Silver Rate:  जबरदस्त गिरावट के बाद आज कीमतों में तेजी, सोने में निचले स्तरों पर देखने को मिली खरीदारी

    November 23, 2026

    सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी या बेटे, किसके नाम पर खुल सकता है SSY खाता और कैसे मिलेंगे 70 लाख?

    November 22, 2026

    लॉन्च के 2 महीने बाद ही सस्ता हुआ iPhone 18 Pro

    November 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.