Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बर्फबारी ने राेकी हिमाचल की रफ्तार, 2000 बस सेवाएं व 484 रूट पूरी तरह से ठप्प
    BREKING NEWS

    बर्फबारी ने राेकी हिमाचल की रफ्तार, 2000 बस सेवाएं व 484 रूट पूरी तरह से ठप्प

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में शिमला सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी जहां किसानों और बागवानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं कारोबार और परिवहन व्यवस्था के लिहाज से यह बर्फबारी भारी दुश्वारियां भी लेकर आई है। बर्फबारी के चलते एचआरटीसी सहित निजी बसों के करीब 2 हजार बस सेवाएं प्रभावित रहीं।

    शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चम्बा, किन्नौर, रामपुर, रोहड़ू और शिमला सहित कई क्षेत्रों में सैंकड़ों बस रूट प्रभावित हुए हैं। एचआरटीसी के अनुसार दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में निगम के कुल 484 रूट पूरी तरह बंद हो गए हैं, जबकि अकेले शिमला डिवीजन में संचालित 272 रूट पूरी तरह से ठप्प रहे।

    राजधानी शिमला की ओर आने-जाने वाली सभी बस सेवाएं सुबह करीब 8 बजे से ही बंद कर दी गईं। बिलासपुर और मंडी से शिमला आने वाली बसें सुबह हीरानगर तक ही पहुंच सकीं। कुछ बसें टुटू क्षेत्र तक जरूर पहुंचीं, लेकिन बर्फबारी और फिसलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें हीरानगर से ही वापस मोड़ दिया।

    इसके अलावा चंडीगढ़ से शिमला की ओर आने-जाने वाली बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड की निजी बसें भी पूरी तरह ठप्प रहीं। बर्फबारी के कारण सड़कों पर भारी फिसलन होने से बसों सहित अन्य वाहनों के संचालन पर व्यापक असर देखने को मिला। डीएम शिमला शिमला देवा सेन नेगी ने बताया कि बर्फबारी के चलते एचआरटीसी शिमला डिवीजन के सभी रूट बंद कर दिए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल बसों का संचालन रोक दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’

    August 30, 2026

    21 साल की मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर हत्या, एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी

    August 28, 2026

    दिल्ली क्राइम ब्रांच का 1 लाख के इंजेक्शन पर बड़ा पर्दाफाश: निकल रहा था सिर्फ पानी, 17 आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.