राज्य सब्सिडी वितरण* पीएम कुसुम के आदेश वितरण *शून्य बिजली बिल वालों का सम्मान *जिलों के लिये सूर्य रथ रवानगी * सीएम होंगे मुख्य अतिथि रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी तथा नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 18 सितंबर 2025 को दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह, साइंस काॅलेज के पास सुबह 11 बजे से “सौर ऊर्जा जागरूकता एवं प्रोत्साहन समारोह “का आयोजन किया जा रहा है । मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे । इस आयोजन की अध्यक्षता श्री केदार कश्यप, प्रभारी मंत्री जिला रायपुर करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल, तथा स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डाक्टर रोहित यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक श्री भीमसिंह कंवर, प्रबंध निदेशक, वितरण कंपनी हैं। अधीक्षण अभियंता (सोलर) श्री एन.बिम्बिसार ने बताया कि इस अवसर पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गई स्टेट सब्सिडी, प्रधानमंत्री कुसुम योजना के हितग्राहियों को लेटर ऑफ अवार्ड वितरण, पीएम सूर्यघर योजना के तहत शून्य बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं का सम्मान, सोलर स्टडी रिपोर्ट एवं किसान पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा। प्रत्येक जिले के लिये सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।
Trending
- सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
- स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
- छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
- राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन

