BREKING NEWS
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, विशेष डॉक्टरों की निगरानी में हैं कांग्रेस नेता

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।
अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को लंबे समय से खांसी की समस्या है। इसी के चलते समय-समय पर उनका मेडिकल चेकअप कराया जाता है। इस बार भी एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा है। आवश्यक जांचें की जा रही हैं।



