Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम,किसानों को 314 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता
    • आत्मनिर्भरता की मिसाल: औराटोला बना बालोद का पहला लखपति दीदी ग्राम
    • 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा:फेल हो गई तो शादी नहीं होगी, छात्र-छात्राओं ने उत्तरपुस्तिका में पास करने लगाई गुहार…
    • रायगढ़ा में माइनिंग प्रोजेक्ट की सड़क बनाने पर झड़प, 250 लोगों ने बोला हमला, 58 पुलिसकर्मी समेत कुल 70 घायल
    • आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव
    • गोवा के पुराने स्मारक का सरकार ने रख दिया कोंकणी नाम, छिड़ी बहस
    • केरल में वोट शेयर बढ़ाकर खेल खराब कर सकती है बीजेपी, आसान नहीं है UDF की राह
    • एक मिनट में 25 शब्द टाइप नहीं कर पाए दो बार टेस्ट, दोनों बार फेल,DM ने डिमोशन करके बना द‍िया चपरासी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कोंडागांव जिला के घोड़ागांव में पोषण माह पर विशेष लोकसंपर्क कार्यक्रम, ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता
    छत्तीसगढ़

    कोंडागांव जिला के घोड़ागांव में पोषण माह पर विशेष लोकसंपर्क कार्यक्रम, ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय कांकेर द्वारा कोंडागांव जिले के अंतिम छोर पर बसे घोड़ागांव गांव में आज पोषण माह के अंतर्गत विशेष लोकसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुँचाना और पोषण संबंधी जागरूकता को सशक्त बनाना था।


    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदाई नाग उपस्थित रहीं। ग्राम सरपंच श्री बालसू नेताम ने भी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही। मंच से महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री संजय पोटाई, सुपरवाइजर श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती सुधा नामदेव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता संत नाग, चिकित्सा अधिकारी शशिकला पोयम, सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) श्रीमती लक्ष्मी नेताम, ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी (आरएचओ) श्रीमती बी. मोमिन तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की सुपरवाइजर बिंगू राम कोर्राम ने ग्रामीणों को संबोधित किया।


    महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री पोटाई ने अपने संबोधन में कहा कि संतुलित आहार ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और किशोरियों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के महत्व को विस्तार से समझाया। साथ ही उन्होंने कुपोषण को जड़ से मिटाने में सामुदायिक भागीदारी की भूमिका पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग के वक्ताओं ने टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता पर प्रकाश डाला।


    कार्यक्रम को जीवंत और सहभागितापूर्ण बनाने के लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। तीन वर्गों में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रश्न मंच का आयोजन भी हुआ, जिसमें शासन की योजनाओं और पोषण संबंधी सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।


    गांव के बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चों तक ने इस कार्यक्रम में सक्रियता दिखाई। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की और स्वास्थ्य तथा पोषण से संबंधित विषयों पर नए दृष्टिकोण प्राप्त किए।
    इस विशेष लोकसंपर्क कार्यक्रम से घोड़ागांव जैसे दूरस्थ और अंतिम छोर के गांव में जागरूकता की नई लहर दौड़ी। ग्रामीणों ने इसे लाभकारी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम,किसानों को 314 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता

    April 8, 2026

    आत्मनिर्भरता की मिसाल: औराटोला बना बालोद का पहला लखपति दीदी ग्राम

    April 8, 2026

    10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा:फेल हो गई तो शादी नहीं होगी, छात्र-छात्राओं ने उत्तरपुस्तिका में पास करने लगाई गुहार…

    April 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.