डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, बेटे की मौके पर मौत, पिता लड़ रहा जिंदगी की जंग…

मेरठ. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाडर से जा टकराई. घटना इतनी भयानक थी कि बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
बता दें कि घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर रुहासा कट के पास उस वक्त घटी, जब दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई. घटना इतनी भीषण थी कि बेटे नितिन की मौके पर ही जान चली गई. वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हुआ. हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतक की पहचान नितिन (20) के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि मृतक का पिता बबलू नशे की हालत में बाइक चला रहा था, जो हादसे का कारण बना.



