Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»दुनिया में उथल-पुथल के बावजूद वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरताः पुरी
    व्यापार

    दुनिया में उथल-पुथल के बावजूद वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरताः पुरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक उथल-पुथल जारी रहने के बावजूद वैश्विक ऊर्जा बाजार स्थिर हैं और मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। पुरी ने कहा कि ऊर्जा उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों को एक लचीला, टिकाऊ और भरोसेमंद बाजार सुनिश्चित करने में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा, “पिछले एक साल में दुनिया अधिक रोमांचक और कुछ मायनों में अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। वैश्विक स्तर पर तेल की कोई किल्लत नही है लेकिन कुछ अन्य कारक बने हुए हैं।” 

    पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि भारत ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति का विविधीकरण किया है और अब 27 देशों से बढ़कर 41 देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है। इससे बाजार स्थिति के आधार पर निर्णय लेने में आसानी होती है। पुरी ने कहा कि कुछ स्रोतों से आपूर्ति पहले बढ़ी थी और अब थोड़ी कम हो रही है लेकिन कुल मिलाकर वैश्विक आपूर्ति पर्याप्त बनी हुई है और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि गुयाना, सूरीनाम और ब्राजील जैसे देशों से ऊर्जा आपूर्ति बढ़ रही है, जो बाजार के लिए सकारात्मक है। 

    मंत्री ने रूस का सीधा उल्लेख न करते हुए कहा, “फरवरी 2022 से पहले हमारी एक देश से आपूर्ति नगण्य थी लेकिन यह अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई। अब यह थोड़ी घट रही है। इन सबमें बाजार ही निर्णायक होता है।” उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि वेनेजुएला या ईरान से अधिक आपूर्ति आएगी या नहीं लेकिन मुझे नहीं लगता कि वेनेजुएला या ईरान की घटनाओं से आपूर्ति में कोई कमी आने वाली है।” 

    पुरी ने भारत में ऊर्जा उपलब्धता के प्रति आश्वस्ति जताते हुए कहा कि वह आने वाले समय में किसी भी कमी की उम्मीद नहीं करते हैं लेकिन संतुलित कीमतों और आपूर्ति सुनिश्चित करने की जरूरत है। उन्होंने गोवा में 27 जनवरी से शुरू होने वाले ‘इंडिया एनर्जी वीक’ के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सकारात्मक और साझा दृष्टिकोण से वैश्विक ऊर्जा बाजार को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है। 

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्पादक और उपभोक्ता के बीच पारंपरिक विभाजन अब चलन में नहीं रह गया है और दोनों पक्षों की साझा दिलचस्पी है कि ऊर्जा बाजार मजबूत और भरोसेमंद रहे। उन्होंने अत्यधिक मूल्य अस्थिरता पर भी चेतावनी दी, क्योंकि बहुत ऊंची कीमतें खपत को प्रभावित कर सकती हैं और बहुत कम कीमतें निवेश को रोक सकती हैं। उन्होंने मौजूदा परिवेश को काफी सकारात्मक बताते हुए कहा कि वैश्विक ऊर्जा बाजार बदलाव के दौर से गुजरने के बावजूद स्थिर बने हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्रंप की हुंकार : 1800 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 493 अंक नीचे

    July 8, 2026

    32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Moto G77 Power लांच

    July 8, 2026

    अमेरिका-ईरान के बिच फिर से तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल, दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के पार

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.