Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतिगत गतिरोध से विकसित भारत तक: मोदी युग ने भारत को नए सिरे से परिभाषित किया
    • ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट
    • हैरान कर देने वाला मामला,एक 37 साल की महिला खुद को 12 साल की बच्ची बताकर 14 महीने तक एक परिवार के साथ रहती रही
    • हाउस हेल्प ने रेकी कर घर से उड़ाई बड़ी रकम कम सैलरी में काम पर लगे, रेकी कर चाबियां पता कीं, फिर लाखों चुराकर रफूचक्कर हुए नौकर…
    • युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता : राज्य नीति आयोग उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा
    • बेटे के लिए आईफोन लाया था बाप, लालच भरी निगाह से देख रही थी बेटी, तभी मिला ऐसा सरप्राइज!
    • तमिलनाडु सीएम का तीन दिन का दिल्ली दौरा, क्या है एजेंडा?
    • राज्यसभा सीट की वजह से नहीं PM के साथ मेरा रिश्ता, विपक्ष के आरोपों पर जेडीएस चीफ ने दिया जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»आंदोलन शुरू, किया अनशन,मनरेगा का नाम बदलने से नाराज कांग्रेस
    राष्ट्रीय

    आंदोलन शुरू, किया अनशन,मनरेगा का नाम बदलने से नाराज कांग्रेस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बांसवाड़ा – केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने और इसमें से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी जन आंदोलन की शुरुआत की है, जिसके तहत आगामी 45 दिनों तक भाजपा सरकार के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में आंबेडकर सर्किल पहुंचे और वहां अनशन किया।

    कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा कि वर्ष 2005 में यूपीए सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू किया था। यह योजना प्रतिवर्ष 5 से 6 करोड़ परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराती है, पलायन को रोकती है। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बदलकर गांधीजी का नाम हटाया है, जो पूरे देश का अपमान है।

    वित्तीय बोझ राज्यों और श्रमिकों पर बढ़ा – लालसिंह झाला

    पीसीसी प्रभारी लालसिंह झाला ने कहा कि वर्तमान में मजदूरों को पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है और किए गए कार्य का भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है। इसके चलते मजदूरों को अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है।

    नया अधिनियम, काम की वैधानिक गारंटी समाप्त करता है। निर्णय प्रक्रिया का केंद्रीकरण करता है, ग्राम सभा और पंचायत को कमजोर करता है। केंद्र का मजदूरी अंशदान 90 फीसदी से घटाकर 60 फीसदी कर देता है। इससे वित्तीय बोझ राज्यों और श्रमिकों पर बढ़ गया है।

    मनरेगा बचाव संग्राम जन आंदोलन के तहत होंगे कई कार्यक्रम

    कांग्रेस ने घोषणा की कि मनरेगा बचाव संग्राम जन आंदोलन के तहत आने वाले समय में विभिन्न स्तरों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनशन के दौरान पीसीसी सचिव दिनेश श्रीमाली, कृष्णपाल सिंह सिसोदिया, केशवचंद्र निनामा, धर्मेंद्र तेली, नवाब फौजदार, देवबाला राठौड़, प्रज्ञा शाश्वत, गरासिया सुभाष निनामा, शामदाद खान, शाहरुख खान, आसिफ मुस्तफा, सुरेश कलाल, गायत्री खाट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश मुआवजा ऑफर : टाटा संस के चेयरमैन पर भड़कीं विजय रूपाणी की बेटी राधिका

    June 10, 2026

    वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से आधा दर्जन श्रद्धालु घायल,पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती…

    June 10, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय प्रोफेसर हत्याकांड: 6 महीने की प्लानिंग के बाद दिया वारदात को अंजाम, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

    June 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.