Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप…
    • स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
    • रामपथ पर अयोध्या में त्रेतायुग की झलक, रामायण के सातों कांडों की झांकियों ने मोहा मन
    • पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया इस दिवाली क्या है प्लान…मैं इस बार की दिवाली भी सैनिकों संग मनाऊंगा…
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
    • छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»कैंसर के दर्द को चुपचाप सहना बंद करें, क्लीवलैंड क्लनिक और आईजेपीसी से जानिए दर्द से राहत पाने के तरीके
    खानपान-सेहत

    कैंसर के दर्द को चुपचाप सहना बंद करें, क्लीवलैंड क्लनिक और आईजेपीसी से जानिए दर्द से राहत पाने के तरीके

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शरीर में जब लगातार ऐसा दर्द रहने लगे कि उठना-बैठना और रोज के छोटे-मोटे काम करना भी भारी पड़ने लगे, तो इसे सहते रहना कोई समझदारी नहीं है। अक्सर कैंसर के मरीजों और उनके घर वालों को लगता है कि इस बीमारी में तो दर्द झेलना ही पड़ेगा, यह तो बीमारी का हिस्सा है। पर सच यह है कि आज के टाइम में ऐसी कई दवाइयां और तरीके आ चुके हैं, जिनसे इस दर्द को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। नामी क्लीवलैंड क्लिनिक और भारतीय डॉक्टरों की गाइडलाइंस भी यही कहती हैं कि दर्द सहने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि किन लक्षणों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और आराम पाने के क्या रास्ते हैं।

    कौनसे लक्षण दिखें तो तुरंत सतर्क हो जाएं

    क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, अगर मरीज में ये दिक्कतें दिख रही हैं, तो समझ जाइए कि दर्द हाथ से बाहर हो रहा है और तुरंत डॉक्टर से बात करें;

    • रोज पेनकिलर खाने के बाद भी दर्द बना रहे या समय के साथ बढ़ता ही जाए।
    • बैठते, खड़े होते या चलते समय रीढ़ की हड्डी या जोड़ों में गहरा खिंचाव और दर्द होना।
    • अचानक से बहुत तेज दर्द उठना।
    • अंगों में चींटियां चलना या सुन्नपन।
    • सो न पाना और खाना छूट जाना।

    कैंसर का दर्द कितने प्रकार का होता है?

    ndian Journal of Palliative Care (आईजेपीसी) के अनुसार, कैंसर (जैसे कीमोथेरेपी, रेडिएशन या सर्जरी) के कारण होने वाला दर्द अलग-अलग रूपों में सामने आता है, जो मरीज की दिनचर्या को सीधे बाधित करता है;

    • तीव्र दर्द (Acute Pain)।
    • ब्रीथथ्रू पेन (Breakthrough Pain)।
    • क्रोनिक दर्द (Chronic Pain)।
    • हड्डियों और नसों का दर्द।

    दर्द से राहत पाने के तरीके कौनसे हैं?

    • डॉक्टर की सलाह से दवाइयों का इस्तेमाल।
    • नर्व ब्लॉक।
    • ट्यूमर का साइज छोटा करना।
    • मालिश, सिकाई और हल्की थेरेपी।

    कैंसर की इस मुश्किल लड़ाई में बहुत से लोग दर्द को चुपचाप सहते रहते हैं, यह सोचकर कि यह तो बीमारी का हिस्सा ही है। पर सच यही है कि दर्द सहने से बीमारी ठीक नहीं होती, बल्कि मरीज की बची-खुची हिम्मत भी टूट जाती है। आज के समय में जब मेडिकल साइंस इतनी आगे बढ़ चुकी है, तो किसी भी मरीज को तड़पने की ज़रूरत नहीं है। सही समय पर डॉक्टर से बात करके, सही दवाइयां और इलाज चुनकर दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर आपके घर में या आसपास कोई इस तकलीफ से गुजर रहा है, तो उन्हें यही समझाएं कि दर्द से राहत पाना उनका हक है। डॉक्टर से छिपाइए मत, खुलकर बात कीजिए और मरीज को एक आरामदायक जीवन जीने में मदद कीजिए।

    डिस्क्लेमर-इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए

    November 7, 2026

    बादाम समझकर न खा लें ये बीज; उल्टी-दस्त करा सकता है रतनजोत, जानिए बालों और स्किन के लिए इसके फायदे

    November 4, 2026

    रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.